सलमान खान फिर से ‘दबंग’ फिल्म का सीक्वल लेकर आ गए हैं| दबंग 3 का मोशन पोस्टर 11 तारीख को रिलीज हो गया है| भाई जान इस बार एक नई कहानी और नए किरदारों के साथ आए हैं| फिल्म के मोशन पोस्टर को देखकर लगता है कि फिल्म सुपर हिट होने वाली है| सलमान खान ने ऑफीशियली ‘दबंग 3’ के मोशन पोस्टर को अपने ट्विटर पर पोस्ट किया और साथ ही साथ यह भी ट्वीट कर लिखा ‘स्वागत नहीं करोगे हमारा’| सलमान के फैंस इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब सलमान ने खत्म कर दिया है|
फिल्म हिंदी के साथ-साथ 3 अन्य भाषाओं’तमिल’ तेलुगू’ और कन्नड़ में भी रिलीज होगी| दबंग फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है| इस फिल्म को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया है| इससे पहले प्रभु देवा ने सलमान को फिल्म ‘वांटेड’ 2009 में डायरेक्ट किया था| ‘दबंग 3’ फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|
इस फिल्म को सलमान खान,अरबाज खान ,और निखिल त्रिवेदी, ने प्रोड्यूस किया है| फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा,अरबाज खान, प्रमोद खन्ना ,पंकज त्रिपाठी और नवाब शाह भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे|