अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने लुक, फैशन सेंस, फिटनेस और अपनी दिलकश अदा की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में मलाइका दुल्हन की तरह सजी-संवरी नजर आईं। उनका यह दुल्हन वाला आउटफिट फैंस को खूब भा रहा है। मलाइका को इस तरह से देखकर अर्जुन कपूर का भी दिल पिघल जाएगा। दरअसल, मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी एक्टिविटी की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने दुल्हन की आउटफिट में एक के बाद एक अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीरों में लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ मैचिंग चोली भी पहनी है। वहीं ट्रेडिशनल ज्वैलरी उनके लुक पर चार चांद लगा रही है।
लाल रंग के जोड़े में मलाइका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मलाइका की इन तस्वीरों पर उनके फैंस ढेर सारा प्यार भी लुटा रहे हैं। कई लोग कमेंट कर मलाइका को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं तो वहीं कई लोग कमेंट के जरिए अर्जुन कपूर के भी मजे लेने में लगे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं ‘काश मैं अर्जुन कपूर होता।’ एक अन्य ने लिखा, ‘मुझे अर्जुन के घर जाना है।’ दरअसल, मलाइका का अरबाज खान से तलाक के बाद से अर्जुन कपूर संग नजदीकियों को लेकर अक्सर दोनों सुर्खियों में बने रहते हैं। यही कारण है कि फैंस इन्हें जहां कहीं भी एक साथ देखते हैं चर्चा शुरू हो जाती है। लेकिन यहां बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने पिछले दिनों लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर मल्लिका भट्ट के लिए रैंप वॉक किया है। जिसमें वह लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।,