[gtranslate]
entertainment

‘मैं विकास दुबे कानपुर वाला’

जनार्दन कुमार सिंह

 

देश-दुनिया के लिए वर्ष 2020 बड़ा ही उथल-पुथल वाला रहा। इस बीच कई ऐसी खबरें आईं जिन्होंने सबको हिलाकर रख दिया। लॉकडाउन से लेकर बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत। इस वर्ष लंबे समय तक टीवी चैनलों और सोशल मीडिया की सुर्खियों में रही। इसके बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की खबर सुर्खियों में रही।

जी हां, हम बात कर रहे हैं कानपुर के बिकरु गांव में 2 जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियां की निर्मम हत्या करने वाले गैंगेस्टर विकास दुबे की। उसने 19 वर्ष की आयु में ही थाने में घुसकर राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की हत्या कर दी थी। तब से उसका नाम हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पड़ा। इसके बाद से ही विकास कई राजनेताओं से जुड़ा।
यहां बताते चलें कि विकास दुबे कानपुर का एक गैंगेस्टर था जो उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया था। विकास ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार था। प्रशासन उत्तर प्रदेश से लगे कई राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर रखा था। तब जाकर मध्य की प्रदेश पुलिस ने इसे एक मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे कानपुर वापस लाने के दौरान गाड़ी पलट गई। भागने का प्रयास करने के दौरान विकास दुबे मारा गया।

अब इसी गैंगेस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम है ‘हनक’। फिल्म मार्च 2021 में रिलीज होगी। इसे डायरेक्टर कर रहे हैं अभिनेता मनीष वात्सल्य। मनीष इससे पहले भी कई फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। उनकी फिल्म इसी वर्ष अगस्त में आई ‘स्कॉटलैंड’ ऑस्कर के रेस में भी रही। यह एक सत्य घटना से प्रेरित फिल्म है।

मनीष का मानना है कि फिल्में हमेशा समाज को आईना दिखाने वाली होनी चाहिए। पर अफशोस है हम फिल्मी दुनिया वालों ने शैतान के किरदारों को इतना ऊंचा कर दिखा दिया है कि दर्शकों की मानसिकता पर गहरा प्रभाव डाल रहा है। इससे वे बुराई के और नजदीक आ रहे हैं। जबकि हम सबका यह होना चाहिए कि आतंक की सबसे नग्न और घिनौनी तस्वीर दिखाएं, जिससे लोगों को इससे घृणा होने लगे। ताकि वह किसी भी हाल में गलत रास्ता न अख्तियार करें।

लेखक मृदुल कपिल द्वारा लिखी गई गैंगेस्टर विकास दुबे की जीवनी पर आधारित किताब ‘मैं कानपुर वाला’ कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई है। जिसके राइट्स खरीदे हैं अहन नदार ऑफ प्रोडक्शन हेड क्वार्टर अनलिमिटेड ने। इसे प्रोड्यूस करेंगे मोहन नदार और डायरेक्ट मनीष वात्सल्य। फिल्म की मुख्य भूमिका यानी विकास दुबे के किरदार में होंगे टीवी के जाने-माने अभिनेता मनीष गोयल। मनीष इससे पहले 2009 में आई फिल्म ‘हम फिर मिलें न मिले’ में काम कर चुके हैं।

मोहन नदार का कहना है कि मैं उस कहानी की तलाश में हूं जो अपने रोमांचक कहानी के साथ सांचे को तोड़ती है। फिल्म ‘हनक’ की भी कहानी कुछ ऐसी ही है जो एक बुरे आदमी की मनोरंजक कहानी है। फिल्म को मार्च 2021 में रिलीज की जाएगी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD