बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का आज बुधवार को 53 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। इरफान खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोलोन इंफेक्शन की वजह से भर्ती कराया गया था।
Renowned actor #IrrfanKhan passes away in Mumbai today. pic.twitter.com/EH1RglLS5Q
— All India Radio News (@airnewsalerts) April 29, 2020
इरफान खान को साल 2018 में पता चला था कि वे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। उसके बाद वे इलाज इलाज के लिए लंदन भी गए थे। करीब साल भर इलाज कराने के बाद वे वापस भारत लौटे थे। इरफान खान की मां सईदा बेगम का भी चार दिन पहले निधन हो गया था।
https://twitter.com/KirronKherBJP/status/1255400939164512261?s=19
मार्च 2018 में बीमारी का चला पता
इससे पहले मार्च 2018 में इरफान को अपनी बीमारी का पता चला था। उन्होंने खुद अपने फैंस को यह शॉकिंग खबर दी थी। उन्होंने ट्वीट कर अपनी बीमारी का खुलासा किया था, “जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाती है। मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है।”
उन्होंने आगे कहा था, “इसके इलाज के लिए मैं विदेश जा रहा हूं। मेरी सभी से प्रार्थना है कि वे मेरे लिए दुआएं करते रहें। मेरी बीमारी को लेकर न्यूरो की जो अफवाह फैलाई जा रही हैं, इसके लिए बता दूं कि न्यूरो हमेशा ब्रेन के लिए नहीं होता। जिन लोगों ने मेरे बयान का इंतजार किया, मुझे उम्मीद है कि मैं फिर से और स्टोरी लेकर वापस आऊंगा।”
कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि
इरफान खान के मौत की खबर के बाद कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। फिल्म निर्माता शूजीत सरकार ने लिखा, “मेरे प्रिय मित्र इरफान, आप लड़े, लड़े और लड़े। मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा.. हम फिर से मिलेंगे। शांति और ओम शांति। इरफान खान को सलाम।” वहीं फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें वीडियो के जरिए श्रद्धांजलि दी है।
https://twitter.com/AnupamPKher/status/1255390357229056002?s=19
उनकी मौत से पहले उनके प्रवक्ता के हवाले से कहा गया था कि हां यह सही है कि इरफान खान को कोलोन इन्फेक्शन के कारण मुंबई स्थित कोकिलाबेन (अस्पताल) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हम अपडेट देते रहेंगे। वह डॉक्टर के निरीक्षण में है। उनकी ताकत और साहस ने उन्हें अब तक लड़ाई लड़ने में मदद की है। और हमें पूरा विश्वास है कि जबरदस्त इच्छाशक्ति और अपने सभी शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं के चलते वह पूर्ण रूप से जल्द ही ठीक हो जाएंगे। अटेंशन में रखा गया है।
चार दिन पहले मां निधन
चार दिन पहले इरफान खान की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम का निधन हो गया था। तब लॉकडाउन की वजह से इरफान अपनी मां के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए थे। कैंसर की बीमारी से निजात पाने के बाद पिछले साल उन्होंने फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के जरिए वापसी की थी। यह फिल्म इस 13 मार्च को रिलीज हुई थी। हालांकि, लॉकडाउन के चलते यह फिल्म सिर्फ दो दिन ही सिनेमाघरों में चल पाई थी।
इरफान की खास फिल्में और सम्मान
इरफान ने ‘मकबूल’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘द लंच बॉक्स’, ‘पीकू’, ‘तलवार’ और ‘हिंदी मीडियम’ जैसी शानदार फिल्मों में काम किया था। उन्हें ‘हासिल’ (नेगेटिव रोल), ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ (बेस्ट एक्टर), ‘पान सिंह तोमर’ (बेस्ट एक्टर क्रिटिक) और ‘हिंदी मीडियम’ (बेस्ट एक्टर) के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। इरफान खान को ‘पान सिंह तोमर’ फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा इरफान खान को कला के क्षेत्र में उनके अहम योगदान के लिए भारत सरकार ने देश का चौथा सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया था।