[gtranslate]
entertainment

बढ़ सकती हैं कंगना की मुश्किलें

कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहती हैं। उनके कई ऐसे बयान देखे गए हैं जिनकी वजह से न सिर्फ नई डिबेट की शुरुआत हुई है, बल्कि कई मौकों पर एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया गया है। चाहे मुंबई की तुलना पीओके से करना हो या तापसी-स्वरा को बी ग्रेड एक्ट्रेस की उपाधि देना हो या फिर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर को सुसाइड गैंग कहना, इस तरह के तमाम विवादित बयानों की लम्बी लिस्ट उनके नाम है। लेकिन जावेद अख्तर के बारे में दिया विवादित बयान उनको भरी पड़ गया। वर्ष 2016 में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर पर दिए गए बयानों को लेकर वे मानहानि का केस भी झेल रही हैं। इस केस में 1 सितंबर 2021 को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। उस दिन हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा, लेकिन 9 सिंबर को कंगना की याचिका खारिज कर दी है। यह कंगना के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।दरअसल, कंगना और ऋतिक का विवाद वर्ष 2016 में अपने परवान पर था। ये विवाद उस वक्त काफी मीडिया की सुर्खियां भी बना हुआ था। इस विवाद को सुलझाने के लिए कई सेलेब्रेटी भी आपसी समझौता कराने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया। फिर एक दिन जावेद अख्तर ने एक डॉक्टर की मदद से कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली से मुलाकात की। जावेद ने कंगना को सलाह दी कि उनको यह मामला आपस में सुलझा लेना चाहिए। वरना इस विवाद से दोनों की इमेज खराब हो जायेगी। लेकिन कंगना ने उनकी बात नहीं मानी। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को अपने हिसाब से हैंडल करंेगी और ऋतिक को दिखा देंगी। उसके बाद जावेद जी वहां से चले गए। फिर इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने जावेद अख्तर पर निशाना साधा। उन्होंने एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में जावेद अख्तर पर कई इल्जाम लगाए, इस साक्षात्कार में उन्हें सुसाइड गैंग का सदस्य तक कहा गया। जो ऑफिसर को आत्महत्या के लिए उकसाते हैं। फिर इसके बाद क्या था।

जावेद अख्तर ने अंधेरी मस्टिेªट कोर्ट में पहुंच कंगना के खिलाफ मुकदमा दायर किया। जावेद के वकील निरंजन मुनदरसी ने बताया कि जावेद अख्तर जाने-माने गीतकार हैं। वे प्रख्यात शख्सियत हैं। सामाजिक मुद्दों को हमेशा से उजागर करते हैं। कंगना ने एक मीडिया चैनल में साक्षात्कार के दौरान उनकी छवि को ठेस पहुंचाने की बात कही थी। उनके बयान से जावेद की छवि पर दुनिया भर में गहरा असर पड़ा है। फिर 2020 में मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को कंगना रनौत के खिलाफ इंक्वायरी करने का आदेश दिया। शुरुआत में जूह पुलिस की इंक्वायरी में पता चला कि कंगना पर जो आरोप लगे हैं वह सही हैं। इस मामले में आगे जांच होनी चाहिए। कोर्ट ने कंगना के खिलाफ कार्यवाही करते हुए फरवरी 2021 को उन्हें समन भेजा था, लेकिन कंगना का कहना है कि उनके खिलाफ पेश हुए गवाहों की जांच नहीं हुई लिहाजा उनके खिलाफ की ये कार्यवाही रद्द होनी चाहिए। लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD