[gtranslate]
entertainment

ऑस्कर में लहराया भारत का परचम

ऑस्कर अवार्ड्स 2023 में एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड मिला तो वहीं, भारत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम कर लिया। खास बात यह है कि ऑस्कर अकादमी पुरस्कार 2023 में भारत ने पहली बार 2 अवार्ड्स जीतकर इतिहास रच दिया है

 

दुनिया के फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा पुरस्कार ऑस्कर अवार्ड होता है। 95वें अकादमी अवार्ड्स यानी ऑस्कर अवार्ड्स 2023 में भारत के लिए इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स से दो बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एस ़एस ़राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का गाना ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवार्ड मिला तो वहीं भारत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता है।

 

ऑस्कर में प्रस्तुति के दौरान दिपिका पादुकोण

खास बात यह है कि ऑस्कर अकादमी पुरस्कार 2023 में भारत ने पहली बार 2 अवार्ड्स जीतकर इतिहास रच दिया है। एस.एस. राजमौली की फिल्म आरआरआर का गाना नाटू नाटू ने बेस्ट ओरजिनल सॉन्ग और ‘द एलिफेंट व्हिसपर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म में ऑस्कर जीता हैं। ‘नाटू नाटू’ एम ़एम ़की रावनी द्वारा रचित एक ऐसा गीत है, जिसने कई लोगों के दिलों में जगह बना ली है। इससे पहले इस गाने ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीता था। इस गाने का खुमार भारतीयों के दिलों-दिमाग पर तो है ही, विदेशी लोग भी इस वक्त ‘नाटू-नाटू’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस सफलता के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्रीय सिनेमा का दबदबा बढ़ा है।

‘द एलिफेंट व्हिसपर्स’ की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा है, इंडियाज ग्लोरी विद 2 वीमेन, आज की रात ऐतिहासिक है क्योंकि यह किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर है। निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्वेस ने लिखा ये अवार्ड्स मेरी मार्तभूमि भारत के लिए है।’ इस डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर मिलने से उत्तराखण्ड के लोगों में खुशी का माहौल है। ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ के सिनेमामेटोग्राफर करन थपलियाल मूल रूप से पौड़ी जिले के रहने वाले हैं। करन के कैमरे से इस डॉक्यूमेंट्री को शूट किया गया था। पिछले बार उनकी शॉट फिल्म ‘राइटिंग विद फायर’ ऑस्कर जीतने से चूक गई थी। जिसकी कसर इस बार ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स- ने पूरी कर दी है।

ऑस्कर अवार्ड्स 2023 की नाइट में दीपिका पादुकोण प्रेजेंटर लिस्ट में शामिल थीं। बॉलीवुड क्वीन के नाम से मशहूर दीपिका पादुकोण ने मंच से आरआरआर और इसके गीत नाटू-नाटू का परिचय करवाया। उन्होंने कहा, ‘एक बेहद ही कैची, दमदार बीट्स और किलर मूव्स, जिसने इस गाने को ग्लोबल सेंसेशन बना दिया है। आरआरआर का यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण गाना है। यह फिल्म दो भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजी और कोमाराम भीम की दोस्ती को दर्शाती है। मंच पर उनकी इस शानदार स्पीच को सुनने के बाद ऑडिटोरियम में मौजूद लोग ‘नाटू-नाटू’ गाने के लिए हूटिंग करते हुए नजर आए। जिसके बाद जैसे ही राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने अपना लाइव परफॉर्मेंस शुरू किया, वहां मौजूद लोग भी उनकी धुन में मदहोश हो गए।

कैसे हुई ऑस्कर अकादमी पुरस्कार की शुरुआत
ऑस्कर अवार्ड्स फिल्म जगत का सबसे बड़ा अवार्ड्स है। हर साल अमेरिका की एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस की तरफ से यह अवॉर्ड दिया जाता है। फिल्म डायरेक्टर, एक्टर, राइटर जैसे सिनेमा में अपना योगदान देने वालों को इस अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इस अवार्ड की शुरुआत कब हुई और किसको पहला पुरस्कार मिला है। ऑस्कर अवार्ड्स की शुरुआत 16 मई साल 1929 से हुई थी। पहला ऑस्कर अवार्ड्स रूजवेल्टू होटल के ब्लॉसम रूम में आयोजित किया गया था। आयोजन में शामिल होने के लिए टिकट लेना अनिवार्य था टिकट का मूल्य 5 डॉलर रखा गया था। जिसमें 270 लोग उस आयोजन में शामिल हुए थे। पहले वर्ष उन फिल्मों को शामिल किया गया था, जो 1 अगस्त 1929 से 1 अगस्त 1928 के बीच रिलीज हुई थीं। इन फिल्मों से 15 कलाकारों को अवार्ड्स दिए गए थे। तब से लेकर आज तक 3 हजार 48 ऑस्कर पुरस्कार दिए भारत में पहली बार 1982 में आई फिल्म ‘गांधी’ के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का अवार्ड मिला था। महान भारतीय निर्देशक सत्यजीत रे को 1992 में ऑस्कर अचीवमेंट पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

ट्रॉफी के आलावा इस ऑस्कर अवार्ड्स में किसी तरह का कैश प्राइज नहीं दिया जाता है। जिससे इस ट्रॉफी की और अहमियत बढ़ जाती है। इसमें जो ट्रॉफी मिलती है वह धातु से बनी होती है। इस मूर्ति पर गोल्ड की लेयर रहती है। ऑस्कर ट्रॉफी 13.5 इंच यानी 34 सेमी ़लंबी होती है और इसका वेट 8.5 पाउंड यानी 3 .85 किलो होता है। इस ट्रॉफी को कैड्रिक गिबन्स ने डिजाइन किया था। जो मेट्रो-गोल्डविन-मेयर में चीफ आर्ट डायरेक्टर थे। ऑस्कर्स साइट के मुताबिक 50 ट्रॉफी को बनने में 3 महीने का वक्त लगता है।

इस साल के ऑस्कर अवार्ड विजेताओं की सूची

फिल्म आरआरआर और ‘दि एलिफेंट व्हिसपरर्स’ का एक दृश्य

फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार जीता। भारत की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर जीता। ऑस्कर में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म अवार्ड ‘नवलनी’ ने जीता है। ‘एन आयरिश गुडबाय’ ने सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार जीता।  जेमी ली कर्टिस ने फिल्म ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ के लिए बेस्ट सहायक अभिनेत्री ने अपना पहला ऑस्कर पुरस्कार जीता।

बेस्ट सहायक अभिनेता का पुरस्कार
के हुई क्वान ने फिल्म ‘एवरीथंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ में अपनी वापसी की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता। पहला ऑस्कर अवार्ड एनिमेटेड फीचर के लिए फिल्म ‘पिन्नोचियो’ ने जीता। सर्वश्रेष्ठ बाल और श्रृंगार के लिए 95वां अकादमी पुरस्कार ‘द व्हेल’ को जाता है। जेम्स फ्रेंड ने ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ पर अपने अविश्वसनीय काम के लिए सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी ऑस्कर
अवार्ड पाया। रूथ ई ़कार्टर ने एक बार फिर इतिहास रचा!

ऑस्कर 2023 में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए दूसरी बार जीता ऑस्कर अवार्ड। सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का ऑस्कर अवार्ड ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ ने जीता। सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर 3 ‘द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स’ को जाती है। ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ के वोल्कर बर्टेलमैन ने सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर के लिए 95वां अकादमी पुरस्कार जीता। ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ पॉल रोजर्स ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म एडिटिंग के लिए 95वां अकादमी पुरस्कार जीता। 95वां अकादमी पुरस्कार ब्रेंडन फ्रेजर को उनकी फिल्म ‘द व्हेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में ऑस्कर अवार्ड दिया गया। फिल्म ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ में शानदार अभिनय के लिए मिशेल योह ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। फिल्म ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में बेस्ट पिक्चर पुरस्कार जीता।

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD