हिंदुस्तान की ख़ूबसूरती के चर्चे पूरी दुनिया में होती हैं। हर कोई इसका मुरीद है। चाहे यहां की सभ्यता हो, भाईचारा हो, धार्मिक एकता हो या संस्कृति की ख़ूबसूरती। सिर्फ सभ्यता-संस्कृति ही नहीं बल्कि यहां की शारीरिक ख़ूबसूरती की भी दुनिया मुरीद है। समय समय पर इसे साबित भी किया जाता रहा है। इनके किस्से अनगिनत हैं। इसी श्रेणी में अब एक और भारतीय का नाम जुड़ गया है। हाल ही में हुए मिस यूनिवर्स 2021 के खिताब पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थीं। इस खिताब को पंजाब की हरनाज संधू ने अपने नाम कर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। 70वां मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता इस साल 12 दिसंबर को इजराइल में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी पार्ट में अलग-अलग देशों की 75 से ज्यादा हसीनाएं और टैलेंटेड प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं, टॉप 3 में तीन देशों की महिलाओं ने जगह बनाई फ़ाइनल राउंड में भारत की हरनाज कौर संधू ने सबको पीछे छोड़ ये खिताब अपने नाम कर लिया है। इस बार मिस यूनिवर्स 2021 को उर्वशी रौतेला (भारतीय मोडल और अभिनेत्री) ने जज किया। दिया मिर्जा भी समारोह का हिस्सा बनीं। पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू मॉडलिंग में अपना करियर बनाया है। उसमे सफलता भी प्राप्त की। संधू ने चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी है। साथ ही चंडीगढ़ से ही ग्रेजुएशन कर मास्टर्स की भी डिग्री लेने वाली हैं। महज 21 साल की उम्र में हरनाज ने मॉडलिंग के कई कॉम्पिटीशन में पार्टिसिपेट किया और जीत हासिल की। इन सबके बावजूद भी उन्होंने पढ़ाई से दूरी नहीं बनाई। मिस यूनिवर्स बनने से पहले हरनाज संधू कई और खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। हरनाज ने साल 2017 में टाइम्स फ्रेश फेस मिस चंडीगढ़, साल 2018 में मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार, साल 2019 में फेमिना मिस इंडिया पंजाब, वहीं साल 2021 में मिस यूनिवर्स इंडिया का टाइटल जीत अपने परिवार और देश का सम्मान बढ़ाया है। कई फिल्मों में भी देखी जा चुकी हैं। मिस यूनिवर्स ने ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ जैसी फिल्मों में काम किया है। भारतीय महिलाएं ने कई जीते हैं ऐसे खिताब मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स जैसी प्रतियोगिताओं का सिल्वर स्क्रीन से गहरा नाता रहा है। सिर्फ हिंदी सिनेमा की बात करें तो जीनत अमान से लेकर जूही चावला और ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्तातक मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स या मिस इंडिया बन नाम रोशन कर चुकी हैं। सिनेमा की दुनिया में करीब 50 साल तक राज करने वाली जीनत अमान अब 69 साल की हैं। इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती कई हसीनाओं को मात देती है। 19 साल की उम्र में जीनत ने मिस इंडिया और मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीता था। ऐश्वर्या राय बच्चन, मिस वर्ल्ड बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन ने 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। ऐश्वर्या ने बाद में फिल्मों में आने का फैसला किया और मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने बॉबी देओल के साथ ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। सुष्मिता सेन, मिस यूनिवर्स साल 1994 में भारत के लिए यादगार रहा था। ऐश्वर्या राय ने जहां ‘मिस वर्ल्ड’ का ताज जीता, वहीं सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। 18 साल की उम्र में सुष्मिता ने देश का नाम रौशन करने के बाद 1996 में ‘दस्तक’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लारा दत्ता, मिस यूनिवर्स साल 1994 की तरह ही साल 2000 भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भारत के नाम रहा। लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया। इससे पहले 1997 में वह मिस इंटरकॉन्टिनेंटल का खिताब भी जीत चुकी थीं। साल 2003 में लारा दत्ता ने अक्षय कुमार के अपोजिट ‘अंदाज’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। प्रियंका चोपड़ा, मिस वर्ल्ड साल 2000 में जहां लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता, वही मिस वर्ल्ड का ताज प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम किया। प्रियंका ने 2003 में सनी देओल के साथ ‘द हीरो’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उसी साल लारा दत्ता और अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म ‘अंदाज’ भी रिलीज हुई। दीया मिर्जा, मिस इंडिया पेसिफिक साल 2000 में दीया मिर्जा मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फर्स्ट रनर अप रहीं। उन्होंने उसी साल मिस इंडिया पेसिफिक का ताज जीता। एक साल बाद 2001 में दीया ने सिनेमाई पर्दे पर दस्तक दी। मानुषी छिल्लर, मिस वर्ल्ड हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता। मानुषी अब फिल्मों में डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। वह यशराज फिल्म्स की ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।
|
हरनाज संधू ने भारत के सिर सजाया मिस यूनिवर्स का ताज
