बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री निम्मी का 88 साल की उम्र में मुंबई निधन हो गया है। निम्मी 88 साल की थीं और लम्बे वक्त से बीमार चल रही थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी, जिसके चलते उन्हें जूहु स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन की पुष्टि ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर की। नाहटा ने ट्वीटर पर बताया, “अभिनेत्री निम्मी जी का निधन हो गया है। वह 88 वर्ष की थीं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
Actor and MP Sunny Deol releases Rs. 50 lakh from his MP fund for the people of Gurdaspur to help them fight COVID 19.
— Komal Nahta (@KomalNahta) March 25, 2020
निम्मी के निधन पर कई कलाकारों ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अभिनेता ऋषि कपूर और फिल्मकार महेश भट्ट समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने उनके निधन पर अपना दुख व्यक्त किया है। इन के कई फैन्स ने भी उनके निधन पर सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।
महेश भट्ट ने ट्वीट किया, “आप अपनी दिल की इच्छा जीत सकते हैं, लेकिन अंत में आप मौत से धोखा खा जाते हैं, अलविदा निम्मी जी। वहीं ऋषि कपूर ने लिखा, “बॉबी के प्रीमियर रिलीज पर अपना प्यार और दुआएं देने के लिए आपका शुक्रिया निम्मी आंटी जी। आप आरके परिवार का हिस्सा थीं। बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करे, आमीन।”
RIP. Thank you Nimmi aunty for all the blessings and love for Bobby on its premiere release. You were part of the RK family. Barsaat was your first film. Allha aapko Jannat naseeb kare. Ameen. pic.twitter.com/nsTGhpCpac
— Rishi Kapoor (@chintskap) March 25, 2020
बता दें कि निम्मी का असली नाम नवाब बानो था। राजकपूर ने उनका नाम बदलकर निम्मी रखा था। राजकपूर ने ही उनको फिल्म इंडस्ट्री में पहला ब्रेक दिया था। निम्मी ने साल 1949 से लेकर 1965 तक फिल्मों में काम किया। उनकी गिनती उस दौर की बेहतरीन अदाकाराओं में होती है। निम्मी ने अपने फिल्मी करिअर में करीब 48 फिल्में की हैं। उन्होंने राजकपूर, दिलीप कुमार और देव आंनद जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम किया। ‘आन’, ‘मेरे महबूब’, ‘बरसात’, ‘दाग’, ‘आंधियां’, ‘दीदार’ जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से उन्होंने हर किसी का दिल जीता।
निम्मी ने साल 1949 में फिल्म ‘बरसात’ से बड़े परदे पर एक मासूम पहाड़ी लड़की के किरदार से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उनके इस किरदार ने दर्शकों को उनका कायल बना दिया था। इससे दर्शकों के दिल में उन्होंने अलग पहचान बनाई। इसके अलावा 1952 में निम्मी ने दिलीप कुमार, प्रेम नाथ और नादिरा के साथ महबूब खान की बड़े बजट की फिल्म ‘आन’ में अभिनय किया था। निम्मी का जन्म आगरा में 18 फरवरी, 1933 को हुआ था। निम्मी ने लेखक अली रजा से शादी की थी, जिनका 2007 में निधन हो गया था।