[gtranslate]
entertainment

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, फेक फॉलोवर्स  मामले में पूछताछ करेगी पुलिस

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की मुश्किलें बढ़ सकती है। खबरों के अनुसार, मुंबई पुलिस जल्द ही दोनों से फेक फ्लोवर्स मामले में पूछताछ कर सकती है। दरअसल, मुंबई पुलिस फेक और पेड फॉलोअर्स को लेकर हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज की सोशल मीडिया पेज को ट्रैक कर रही है।

पिछले साल प्रियंका और दीपिका का नाम दुनिया के उन टॉप 10 सिलेब्रिटीज में आया था जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फेक फॉलोअर्स हैं। इसी सिलसिले में इन दोनों एक्ट्रेस से मुंबई पुलिस पूछताछ कर सकती है। जैसा कि देखा भी गया है कि ये दोनों एक्टर्स कोई वीडियो या फोटो कुछ भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। कुछ ही सेकेण्ड में लाइक्स, कमेंट की झड़ी लग जाती है।

ऐसे में पुलिस सोशल मीडिया पर फर्जी फॉलोअर्स घोटाले की जांच कर रही है। इस मामले में दीपिका और प्रियंका के अलावा करीब 175 हाई प्रोफाइल लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच और पूछताछ हो सकती है।

 

View this post on Instagram

 

#happysunday

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे ने बताया कि उन्हें करीब 54 ऐसी फर्म मिली हैं जिनका कनेक्शन फेक सोशल मीडिया फॉलोअर्स स्कैम से है। साथ ही उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच और साइबर सेल के सदस्यों के साथ फर्जी सोशल मीडिया फॉलोअर्स घोटाले मामले की जांच के लिए एक टीम भी बनाई गई है।

एक रिपोर्ट में के मुताबिक है कि सोशल मीडिया मार्केटिंग की अंतरराष्ट्रीय कंपनी Followerskart.com पर भी पुलिस की नजर है। बता दें कि दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 50 मिलियन यानी 5 करोड़ से अधिक हैं।

अभिषेक दिनेश दौड़े नाम के एक शख्स को फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के मामले में क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट ने गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक से पूछताछ में सामने आया है कि वो किसी विदेशी कंपनी के लिए काम करता है।

 

View this post on Instagram

 

Prepping for brunch the only way I know how… with @bonvivspikedseltzer.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

दरअसल, सिंगर भूमि त्रिवेदी ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नाम से फर्जी अकाउंट देखा था। उस शख्स ने न केवल उनका फर्जी अकाउंट बनाया था बल्कि कई लोगों से बात भी की थी। इतना ही नहीं इस शख्स ने अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए लोगों को अपनी चैट के स्क्रीनशॉट भी दिखाए थे।

मुंबई पुलिस फेक और पेड फॉलोअर्स को लेकर इसके बाद से हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया पेज को ट्रैक कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बॉलीवुड सेलेब्स और स्पोर्ट्स पर्सन समेत 176 हाई प्रोफाइल लोगों के पेड फॉलोअर्स हैं।

अगर दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले  स्टार्स में से हैं। वहीं फॉलोअर्स की बात करें तो ट्विटर और इंस्टाग्राम मिलाकर प्रियंका चोपड़ा के 81 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जबकि दीपिका के 78 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD