रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के साथ कॉन्ट्रोवर्सी हमेशा जुड़ी रहता है। इसलिए इसे देश का सबसे बड़े रिऐलिटी शो कहा जाने लगा। कॉन्ट्रोवर्सी शो होने के बावजूद सेलेब इस शो में आने को बेकरार रहते हैं, क्योंकि ‘बिग बॉस’ के घर में जितना विवाद होता है, शो की टीआरपी उतनी ही तेजी से बढ़ता है। अब जल्द ही इसका सीजन 12 आने वाला है। इसके मेकर्स इसे चटपटा बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते। इस बार ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर कोई अकेला प्रवेश नहीं करेगा।
सिलेब्रिटी जोड़ियो घर में इंट्री करेंगी। पति-पत्नी, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, मां-बेटा, बाप-बेटी या भाई-बहन की जोड़ी हिस्सा ले सकती हैं। खबर है कि इन सिलेब्स के साथ 7 कॉमनर्स की जोड़ियां भी होंगी। बता दें कि इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे। खबरें यह भी हैं कि जिस तरह घर के अंदर जोड़े जाएंगे उसी तरह होस्ट भी जोड़े ही करेंगे। इसलिए सलमान के साथ उनकी पूर्व गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ होस्ट कर सकती हैं। हालांकि अभी इसकी कोई ऑफिशयल घोषणा नहीं हुई है। इस साल शो सितंबर में ही ऑनएयर होगा। पहले यह ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बाद शुरू होता था। शो के ऑडिशंस काफी पहले से चल रहे हैं। इस बार शो के लिए जिन सेलेब्स से अप्रोच किया गया है, उनके बारे में जानते हैं।
सिद्धार्थ सागर और सुबुही जोशी : खबरों के अनुसार सिद्धार्थ कुछ महीने से लापता थे। बिग बॉस के अप्रोच से ही सही वे सामने आए हैं। सिद्धार्थ छोटे पर्दे के मशहूर कॉमेडियन हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड सुबुही जोशी के साथ बिग बॉस 12 में नजर आ सकते हैं। सिद्धार्थ की मानें तो उन्हें और उनकी गर्लफ्रेंड को इस शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया गया है। उन्होंने बताया, ‘हां, हमें अप्रोच किया गया है। चैनल से बात चल रही है लेकिन अभी कुछ कन्फर्म नहीं है।’ सिद्धार्थ और सुबुही को कॉमिडी सर्कस के दौरान एक-दूसरे से प्यार हुआ था।
दीपिका सिंह और रोहित राज गोयल : ‘दीया और बाती हम’ की संध्या के नाम से मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह और उनके पति रोहित राज गोयल को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। ऐसी खबर है। पिछले साल बच्चे के जन्म के बाद से ही दीपिका छोटे पर्दे से गायब हैं। यदि मेकर्स और दीपिका में सहमति हो गई तो लंबे समय बाद वे छोटे पर्दे पर दिख सकती हैं।
रित्विक धनजानी और आशा नेगी : एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीवी एक्टर रित्विक धनजानी और उनकी गर्लफ्रेंड आशा नेगी भी इस बार बिग बॉस के घर में नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि दोनों को इस शो में हिस्सा लेने के लिए मोटी रकम ऑफर की गई है। बता दें कि यह कपल पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा है।
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर : एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ज्यादा फिल्में नहीं करने के बावजूद किसी न किसी वजह से खुर्खियों में रहते हैं। कुछ समस पहले ही वे खुद से 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर से शादी के कारण मीडिया में छाए हुए थे। ताजा खबरों की मानें तो बिग बॉस सीजन 12 के लिए इस कपल को अप्रोच किया गया है। यह कपल इस शो का हिस्सा बन सकता है। दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का प्रदर्शन भी करते रहते हैं।
प्रिया प्रकाश वारियर और रोशन अब्दुल : आंख मारकर फेमस हुई साउथ की बडिंग मॉडल-एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अपने को-स्टार रोशन अब्दुल के साथ शो में एंट्री कर सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक मेकर्स प्रिया और रोशन की कैमिस्ट्री को भुनाना चाहते हैं। हालांकि दोनों ने अभी इस बात को कन्फर्म नहीं किया है पर उन्होंने इस बात से इनकार भी नहीं किया है।
सृष्टि रोडे और मनीष नागदेव : ‘इश्कबाज’ में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे इस साल शो में हिस्सा ले सकती हैं। खबर है कि सृष्टि अपने मंगेतर मनीष नागदेव के साथ इस शो में एंट्री ले सकती हैं।
विभा छिब्बर और उनका बेटा पुरू : ‘बिदाई’, ‘पुनर्विवाह’, ‘कसम तेरे प्यार की’ जैसे कई मशहूर सीरियल्स में नजर आ चुकी एक्ट्रेस विभा छिब्बर अपने बेटे पुरू के साथ बिग बॉस सीजन 12 में नजर आ सकती हैं। बता दें कि टीवी शोज के अलावा विभा बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
शफक नाज और फलक नाज : टीवी एक्ट्रेस शफक नाज अपनी बड़ी बहन फलक नाज के साथ बिग बॉस 12 का हिस्सा बन सकती हैं। शफक ‘चिड़िया घर’ में मयूरी और स्टार प्लस के ‘महाभारत’ में कुंती के किरदार में नजर आ चुकी हैं, जबकि उनकी बड़ी बहन फलक नाज ‘ससुराल सिमर का’ में जाह्नवी अरोड़ा के किरदार में नजर आ चुकी हैं।
निकेतन धीर और कृतिका सेंगर : खबरों की मानें तो एक्टर निकेतन धीर और उनकी पत्नी कृतिका सेंगर को भी इस शो का ऑफर मिला है। बता दें कि निकेतन का नाम हर साल बिग बॉस के संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में आता है, लेकिन हर बार वो इस शो का हिस्सा बनने से इंकार कर देते हैं। अगर इस बार उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया, तो अपनी पत्नी के साथ बिग बॉस 12 में नजर आ सकते हैं।
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी : टीवी के मशहूर राम, गुरमीत चौधरी अपनी पत्नी देबिना बनर्जी के साथ इस साल बिग बॉस के घर में अन्य कंटेस्टेंट के साथ शामिल हो सकते हैं। खबरों की मानें तो गुरमीत इन दिनों फिल्म ‘पलटन’ की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि देबिना ने बिग बॉस 12 में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है।
डैनी डी और माहिका शर्मा : पोर्न स्टार डैनी डी और टीवी एक्ट्रेस माहिका शर्मा भी बिग बॉस के घर का हिस्सा बन सकते हैं। खबरों की मानें तो डैनी का कहना है कि वो बिग बॉस 12 के लिए तभी हामी भरेंगे, जब माहिका शर्मा उनसे वादा करेंगी कि वो घर के अंदर उनका ख्याल रखेंगी और उनका मनोरंजन करेंगी।
निकिता गोखले और इम्तियाज अली : 2015 में मिस इंडिया बिकिनी का खिताब हासिल करने वाली निकिता गोखले अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड इम्तियाज अली के साथ शो का हिस्सा बन सकती हैं। प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए किया गया उनका न्यूड फोटोशूट वायरल हुआ था। इसी वजह से उन्हें बिग बॉस के लिए एप्रोच किया गया है। वे शो में पार्टिसिपेट करने को रेडी हैं।
गौरतलब है कि ये संभावित जोड़ियां बिग बॉस 12 में नजर आ सकती हैं। हालांकि इस पर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई हैं। लेकिन यह शो नवंबर की बजाय सितंबर महीने में ही शुरू हो जाएगा। कहा जा रहा है कि यह शो पहले से ज्यादा बोल्ड और इंटरटेनिंग होगा। इनके अलावा कुछ कॉमन कपल भी शो में हिस्सा लेंगे।