बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। देसी गर्ल पहली अभिनेत्री नहीं हैं जिन्होंने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में कदम रखा। इससे पहले कई अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने हॉलीवुड में भी नाम कमाया है

दुनिया भर में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही देसी गर्ल बॉलीवुड को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से सुर्खियों में छा गई थीं। अब हाल ही में एक प्रमोशन के बीच प्रियंका ने अपनी आगामी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की घोषणा की है। इस हॉलीवुड फिल्म में वह जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ काम करेंगी। देसी गर्ल पहली बॉलीवुड अभिनेत्री नहीं है जिन्होंने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में कदम रखा। इससे पहले कई बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने हॉलीवुड में भी नाम कमाया है। इनमें अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह, अमरीश पुरी, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, जैसे दिग्गज शामिल हैं। सबसे पहले बात करते हैं देसी गर्ल के नाम से जानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा की।
प्रियंका चोपड़ा : बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड की फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा स्टार बनकर उभरी हैं। वह बहुत कम उम्र में ग्लेमर्स की दुनिया का हिस्सा बन गई थीं। वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। बॉलीवुड में एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में देने के बाद उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया था। प्रियंका चोपड़ा वर्तमान में कई हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं जो इसी वर्ष रिलीज होने वाली हैं। इस सप्ताह उनकी हॉलीवुड वेबसीरीज ग्लोबल स्पाई थ्रिलर ‘सिटाडेल’ रिलीज होने जा रही है। इस वेबसीरीज में प्रियंका चोपड़ा पहली बार मार्वल के एटर्नल्स स्टार रिचर्ड के साथ नजर आएंगी।
सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा ‘सिटाडेल’ का ट्रेलर
प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन रूसो ब्रदर्स की ग्लोबल स्पाई थ्रिलर ‘सिटाडेल’ का ट्रेलर प्राइम वीडियो पर जैसे ही रिलीज हुआ उनके फैंस ने कमेंट की छड़ी लगा दी है। प्रियंका चोपड़ा इस वेब सीरीज में (नादिया सिंह) और रिचर्ड मैडेन (मेसन केन) की भूमिका में नजर आएंगी। इस सीरीज में दोनों स्टार दुनिया भर के आतंकवादी संगठनों पर नजर रखने के लिए काम कर रहे हैं। यह सीरीज 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। इसके नए एपिसोड हर शुक्रवार 26 मई तक रिलीज किए जाएंगे। इसका प्रीमियर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई अन्य भाषाओं में भी होगा। सीरीज के ट्रेलर में ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का न सिर्फ एक्शन अवतार बल्कि दमदार अभिनय भी देखने को मिल रहा है।
इस सीरीज में कई बोल्ड सीन भी फरमाए गए हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता हैं कि कैसे प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड नग्न अवस्था में बिस्तर पर लेटे हुए हैं। प्रियंका ने पहली बार स्टार रिचर्ड के साथ काम किया हैं लेकिन दोनों की सीरीज में काफी अच्छी केमिस्ट्री दिखाई पड़ती है। एक्शन से भरपूर इस वेबसीरीज को देखने के बाद पता चलेगा की प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की जोड़ी दर्शकां कितनी पसंद आई। अब बात करते हैं इस सदी के महानायक और बिग बी के नाम से पहचाने जाने वाले अमिताभ बच्चन की। अमिताभ भी हॉलीवुड में काम कर चुके हैं। उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता लियोनार्डो डी कैपरियो की फिल्म ‘द ग्रेट गेट्सबी’ में काम किया था। यह फिल्म साल 2013 में आई थी। दीपिका पादुकोणः इन्होंने हॉलीवुड में साल 2017 में डेब्यू किया था। दीपिका ‘ट्रीपलएक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी लेकिन दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब पसंद किया था।
नसीरुद्दीन शाहः इन्होंने हॉलीवुड फिल्म ‘द लीग ऑफ एक्सट्राऑर्डिनरी जेंटलमेन’, ‘खुदा के लिए’ और ‘द ग्रेट न्यू वंडरफुल’ में काम किया है। इसके अलावा वह पाकिस्तानी फिल्म ‘जिंदा भाग’ में भी नजर आ चुके हैं। इरफान खानः यह अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन इरफान खान ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया था। उन्होंने ‘न्यूयॉर्क आई लव यू’, ‘स्लमडॉग मिलेनियर’, ‘द वॉरियर’, ‘जुरासिक वर्ल्ड’, ‘इनफेरनो’ और ‘द अमेजिंग
स्पाइडरमैन’ सहित कई और हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था।
ओमपुरीः इन्होंने जितना नाम बॉलीवुड में रहकर कमाया उतना ही हॉलीवुड में भी कमाया। ओमपुरी ने हॉलीवुड फिल्म ‘माय सन द फैनैटिक’, ‘सिटी ऑफ जॉय’, ‘ईस्ट इज ईस्ट वोल्फ’, ‘घोस्ट और डार्कनेस एंड चार्ली विल्सन्स वॉर’ में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था।
अमरीश पुरीः यह बॉलीवुड के सदाबहार खलनायकों में से एक रहे थे। अमरीश पुरी ने बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाकर पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म ‘इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम’ में काम किया था।
ऐश्वर्या राय बच्चनः बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन हॉलीवुड फिल्म ‘द पिंक पैंथर-2’ और ‘द लास्ट लीजन’ में काम कर चुकी हैं। दर्शकों ने इन दोनों फिल्मों में ऐश्वर्या राय बच्चन के अभिनय को खूब पसंद किया था।
मेरी सफलता से जलते हैं मर्द
प्रियंका चोपड़ा ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि -जब कोई महिला सफलता की सीढ़ी चढ़ रही होती है तो कई मर्दों को परेशानी होने लगती है। मेरी जिंदगी में भी कई मर्द हैं लेकिन उन्हें कभी मेरी सफलता से परेशानी नहीं हुई है। लेकिन कुछ ऐसे मर्द भी आएं जिन्हें मेरी सफलता से जलन हुई। होता ऐसा है कि मर्द कई सालों से परिवार का मुखिया बने हुए हैं, सालों से वही पैसा कमाकर लाते रहे हैं। ऐसे में जब कोई महिला उनसे ज्यादा सफलता पा लेती है तब उन्हें डर लगने लगता है कि कोई उनकी इस पॉजीशन को छीन न ले। मेरी लाइफ में जो लोग रहे हैं उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया। जब वह अपने पति के साथ रेड कारपेट पर चलती हैं तो सेंटर स्टेज देने के लिए उनके पति दूर हट जाते हैं। तब उन्हें बहुत गर्व होता है। उनके घर में उनके पिता ने भी हमेशा मां को बढ़ावा दिया है, एक समय पर उनकी मां की सैलरी पिता से ज्यादा रही, लेकिन दोनों के रिश्ते पर इसका कभी असर नहीं पड़ा।’ उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है जब उनकी वेब सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है और इस वेबसीरीज की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

दुनियाभर में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही देसी गर्ल बॉलीवुड को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से सुर्खियों में छा गई थीं। अब हाल ही में एक प्रमोशन के बीच प्रियंका ने अपनी आगामी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की घोषणा की है। इस हॉलीवुड फिल्म में वह जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ काम करेंगी। देसी गर्ल पहली बॉलीवुड अभिनेत्री नहीं है जिन्होंने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में कदम रखा। इससे पहले कई बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने हॉलीवुड में भी नाम कमाया है। इनमें अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह, अमरीश पुरी, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, जैसे दिग्गज शामिल हैं। सबसे पहले बात करते हैं देसी गर्ल के नाम से जानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा की।
प्रियंका चोपड़ा : बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड की फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा स्टार बनकर उभरी हैं। वह बहुत कम उम्र में ग्लेमर्स की दुनिया का हिस्सा बन गई थीं। वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। बॉलीवुड में एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में देने के बाद उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया था। प्रियंका चोपड़ा वर्तमान में कई हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं जो इसी वर्ष रिलीज होने वाली हैं। इस सप्ताह उनकी हॉलीवुड वेबसीरीज ग्लोबल स्पाई थ्रिलर ‘सिटाडेल’ रिलीज होने जा रही है। इस वेबसीरीज में प्रियंका चोपड़ा पहली बार मार्वल के एटर्नल्स स्टार रिचर्ड के साथ नजर आएंगी।

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा ‘सिटाडेल’ का ट्रेलर
प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन रूसो ब्रदर्स की ग्लोबल स्पाई थ्रिलर ‘सिटाडेल’ का ट्रेलर प्राइम वीडियो पर जैसे ही रिलीज हुआ उनके फैंस ने कमेंट की छड़ी लगा दी है। प्रियंका चोपड़ा इस वेब सीरीज में (नादिया सिंह) और रिचर्ड मैडेन (मेसन केन) की भूमिका में नजर आएंगी। इस सीरीज में दोनों स्टार दुनिया भर के आतंकवादी संगठनों पर नजर रखने के लिए काम कर रहे हैं। यह सीरीज 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। इसके नए एपिसोड हर शुक्रवार 26 मई तक रिलीज किए जाएंगे। इसका प्रीमियर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई अन्य भाषाओं में भी होगा। सीरीज के ट्रेलर में ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का न सिर्फ एक्शन अवतार बल्कि दमदार अभिनय भी देखने को मिल रहा है।
इस सीरीज में कई बोल्ड सीन भी फरमाए गए हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता हैं कि कैसे प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड नग्न अवस्था में बिस्तर पर लेटे हुए हैं। प्रियंका ने पहली बार स्टार रिचर्ड के साथ काम किया हैं लेकिन दोनों की सीरीज में काफी अच्छी केमिस्ट्री दिखाई पड़ती है। एक्शन से भरपूर इस वेबसीरीज को देखने के बाद पता चलेगा की प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की जोड़ी दर्शकां कितनी पसंद आई।
अब बात करते हैं इस सदी के महानायक और बिग बी के नाम से पहचाने जाने वाले अमिताभ बच्चन की। अमिताभ भी हॉलीवुड में काम कर चुके हैं। उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता लियोनार्डो डी कैपरियो की फिल्म ‘द ग्रेट गेट्सबी’ में काम किया था। यह फिल्म साल 2013 में आई थी।
दीपिका पादुकोणः इन्होंने हॉलीवुड में साल 2017 में डेब्यू किया था। दीपिका ‘ट्रीपलएक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी लेकिन दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब पसंद किया था।
नसीरुद्दीन शाहः इन्होंने हॉलीवुड फिल्म ‘द लीग ऑफ एक्सट्राऑर्डिनरी जेंटलमेन’, ‘खुदा के लिए’ और ‘द ग्रेट न्यू वंडरफुल’ में काम किया है। इसके अलावा वह पाकिस्तानी फिल्म ‘जिंदा भाग’ में भी नजर आ चुके हैं।

इरफान खानः यह अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन इरफान खान ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया था। उन्होंने ‘न्यूयॉर्क आई लव यू’, ‘स्लमडॉग मिलेनियर’, ‘द वॉरियर’, ‘जुरासिक वर्ल्ड’, ‘इनफेरनो’ और ‘द अमेजिंग स्पाइडरमैन’ सहित कई और हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था।