[gtranslate]
entertainment

सपना चौधरी के फैंस के लिए बुरी खबर, गुपचुप इस सख्स से कर ली सगाई!

सपना चौधरी के फैंस के लिए बुरी खबर, गुपचुप इस सख्स से कर ली सगाई!

तेरी आंख्या का यो काजल, मने करे से कोई घायल, तू सहज-सहज मेरा दिल धड़काएं, पल-पल याद तेरी तड़पाए। सपना चौधरी के एक-एक ठुमके पर उनके फैंस के दिल पर बिजली बनकर गिरती है। लेकिन सपना चौधरी को लेकर जो अब खबर आ रही है वो उनके फैंस के दिल को तोड़ देगा। जी हां, सपना को उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है। वो जल्द ही शादी करने वाली है। खबर है कि सपना चौधरी ने गुपचुप सगाई कर ली है।

सपना का दिल चुराने वाला कोई और नहीं बल्कि वीर साहू हैं। वीर साहू हरियाणा के सिंगर और एक्टर हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब सपना ने वीर साहू से सगाई कर ली है। जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। वीर साहू को हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है। उनके यूट्यूब पर कई वीडियोज हिट हुए हैं।

एक इंटरव्यू में सपना ने वीर साहू से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया, “हमारी पहली मुलाकात 2015-16 में एक अवॉर्ड शो में हुई थी। जब मैं उनसे मिली तो वो मुझे बहुत खडूस लगे थे। लेकिन मैं गलत थी वीर अच्छे और साफ दिल के हैं। ये बात मुझे तब पता चला जब हमारी दूसरी मुलाकात हुई। दूसरी बार भी हम एक अवॉर्ड शो में हुई। भीड़ ज्यादा होने के चलते वह आपस में बात नहीं कर पाए थे। लेकिन जब तीसरी बार दोनों मिले तब उनकी बातों का सिलसिला शुरू हो गया।”

सपना चौधरी के फैंस के लिए बुरी खबर, गुपचुप इस सख्स से कर ली सगाई!

सपना ने ये भी बताया, “इसके बाद जब हम तीसरी बार मिले तो हमारी थोड़ी बातचीत हुई। मैंने सोचा कि हम दोनों एक ही इंडस्ट्री से हैं तो हम दोनों को बात करनी चाहिए। इसके बाद हम बात करने लगे और एक दूसरे को समझने भी लगे।”

सपना चौधरी बिग बॉस 11 में हिस्सा ले चुकी हैं। उसके बाद वो अपने मेकओवर की वजह से चर्चा में रही। सपना चौधरी देशभर में स्टेज शो करती हैं, ये तो आप जानते हैं।लेकिन वो कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके गाने धूम मचा देते हैं। उनके नाम मात्र से लाखों की भीड़ जमा हो जाती है। हरियाणा में ही नहीं, सभी राज्यों में उनके दीवाने हैं। सपना अपने डांस से पंजाबी, भोजपुरी इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया है।

बिग बॉस के बाद बॉलीवुड में एंट्री से धूम मचा दी। सपना यूट्यूब, इंस्टाग्राम और टिक टॉक पर भी खूब पॉपुलर हैं। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा की एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की। हरियाणा और आस-पास के राज्यों में हिस्सा लेती थी। उसके बाद उन्होंने स्टेज शो करना डांस शुरू की। इतना पापुलर हुई कि वो फिर पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ आइटम सॉन्ग भी की हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD