[gtranslate]
  •     जनार्दन कुमार सिंह
आलिया भट्ट

बॉलीवुड सितारे अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी किसी के साथ स्पॉट होने पर तो कभी किसी के संग डेट को लेकर। साल 2022 भी अब तक कई मायनों में बॉलीवुड सितारों के लिए अच्छा साबित हो रहा है। इस साल कई अभिनेता-अभिनेत्रियों ने शादी की जिसको लेकर काफी चर्चा होती रही है। अब उन्हीं में से कई सितारे ऐसे हैं जो हाल ही में माता-पिता बने हैं तो कई जल्द ही बनने वाले हैं। कोई अपने पहले बच्चे के तो कोई दूसरे के। तो आइए आपको बताते हैं कि वे कौन-कौन से कलाकार हैं जिनके घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। इनमें शामिल हैं आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, बिपासा बसु-करण ग्रोवर, सोनम कपूर-आनंद अहूजा, देबिना बनर्जी- गुरमीत चौधरी, भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया, धीरज धूपर-विन्नी अरोड़ा आदि। इन सभी अभिनेत्रियों ने अपने फैंस के साथ मां बनने की खुशी बेबी बम्प के जरिए साझा की है।

ऐसे में सबसे पहले बात करते हैं कपूर खानदान के छोटे शहजादे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की। इसी साल अप्रैल के महीने में रणबीर कपूर संग शादी के बंधन में बंधी आलिया भट्ट ने जून में अपने प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। न्यू मैरिज कपल द्वारा सोशल मीडिया में शेयर की गई इस खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ ही उनके फैंस खुशी से झूम उठे थे। इसके साथ ही फैंस हैरान भी थे कि आखिर शादी के दो महीने बाद ही कपल ने ऐसा फैसला कैसे ले लिया। फिर भी यह सब भूलकर फैंस उनके माता- पिता बनने की खुशी में उनका पूरा साथ दे रहे हैं। आलिया ने अपने सोनोग्राफी के बाद अब फैमिली फोटो सेशन की कई तस्वीर शेयर कर खुशी का इजहार किया है।

 

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

टीवी की अगली मशहूर कलाकार जोड़ी है कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की। हर्ष-भारती ने वर्ष 2017 में शादी की थी। शादी के पांच साल बाद इसी साल अप्रैल में वे माता-पिता बने। भारती और हर्ष ने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय किया था। जिसमें भारती हर्ष की बाहों में अपना बेबी बम्प प्लाट करती दिखाई दीं। तब भारती और हर्ष के बच्चे का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भारती प्रेग्नेंसी के दौरान भी वर्कफ्रंट में एक्टिव रहने को लेकर खूब चर्चा में रही थीं।
छोटे पर्दे की मशहूर जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2011 में शादी की।

गुरमीत चौधरी संग देबिना बनर्जी

शादी के 11 वर्ष बाद वह इसी साल अप्रैल के महीने में इस जोड़े ने अपनी पहली संतान को जन्म दिया। अब वे दोबारा पैरेंट्स बनने वाले हैं। यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर देबिना और गुरमीत ने अपने फैंस के साथ एक फैमिली फोटो के जरिए शेयर की है। दरअसल, अपनी बेटी लियाना के जन्म के 4 महीने बाद ही कई हैशटैग्स का इस्तेमाल कर लिखती हैं कि ‘कुछ चीजों का समय ईश्वर ही तय करता है और इसे हम नहीं बदल सकते। यह ऐसा ही आशीर्वाद है। जल्द आ रहा है हमें पूरा करने के लिए’ इसके साथ ही उन्होंने बेबी नंबर 2, फिर से मम्मी, फिर से डैडी, जैसे हैशटैग इस्तेमाल किए हैं।

 

आगे बात करते हैं बॉलीवुड की अगली हॉट जोड़ी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की। इन दोनों ने साल 2016 में शादी की थी और उनकी शादी को छह साल का समय हो चुका है। हाल ही में इन्होंने अपने पहले बच्चे के आने की खबर फैंस से शेयर की है। दरअसल, बिपाशा ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया में अपने बेबी बम्प के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी। इन तस्वीरों में बिपाश अपने पति करण के साथ रोमांटिक पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। तब से उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

बॉलीवुड सितारों ने तो इस साल गुड न्यूज देकर फैंस को खुश किया ही है, साथ ही टीवी के कई चर्चित अभिनेता- अभिनेत्रियों ने भी फैंस को खुशखबरी दी है। अभिनेता धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने भी कुछ समय पहले सोनोग्राफी रिपोर्ट और तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर कर माता-पिता बनने की खुशखबरी दी है।

 

 

 

धीरज धूपर संग विन्नी अरोड़ा

You may also like

MERA DDDD DDD DD