[gtranslate]
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के प्यार के चर्चे इन दिनों मायानगरी से लेकर उनके फैंस के बीच खूब हो रहे हैं। दोनों कई मौकों पर अपने प्यार को जगजाहिर भी कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ऋषि कपूर ने तो आलिया को अपनी बहू बनाने की रजामंदी भी दे दी थी। आलिया भट्ट, रणबीर के साथ कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करती रहती हैं। दोनों ने कुछ दिनों पहले अपने रिश्ते को लेकर कई बातें सामने रखी थीं। जिसके बाद ये कनफर्म हो गया कि दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर बेहद सीरियस हैं। समय-समय पर सोशल मीडिया पर आलिया अपनी तस्वीर रणवीर के साथ शेयर करती है, उन तस्वीरों में दोनों के बीच की कैमिस्ट्री और उनके प्यार की गहराई का अंदाजा लगता है। अभी हाल ही में आलिया ने एक और तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर में इन दोनों के अलावा फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक अयान मुखर्जी भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आलिया, रणबीर को एकटक निहारे जा रही हैं। आलिया की प्यार भरी नजरों से देखना रणवीर को सुकून दे रहा है। धीरे-धीरे ही सही आलिया- रणवीर की प्यार परवान चढ़ रही है। यदि जल्द ही दोनों की सगाई की खबर आए तो आश्चर्य नहीं होगा। ऐसे रणबीर कपूर का नाम दीपिका पादुकोन और कैटरीना कैफ से भी जुड़ा था। आज दीपिका रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं तो करीना भी रणबीर कपूर से अलग हो गई हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी बहुत जल्द अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली है। दोनों पहली बार एक साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। इन दोनों कपल को स्क्रीन पर देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD