फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार अपने हर लुक में लोगों का दिल जीत लेते हैं। पर्दे पर सम्राट पृथ्वीराज बनने के बाद अब अक्षय छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में नज़र आएंगे। अक्षय की मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ में वह शिवजी महाराज का रोल निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है और एक्टर ने इस फिल्म में अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया, जिसको लेकर काफी विवाद हो रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- मेरे ख्याल से रणवीर बेहतर इस रोल को प्ले करते सकते हैं। यूजर का मानना है कि अक्षय कुमार ने शिवाजी महाराज के रोल का मजाक बना दिया है। एक यूजर ने तो अक्षय को वीर शिवाजी के रोल के लिए टिप्स तक दे दिए। लिखा- महाराज कुपोषित नहीं थे, प्लीज मसल्स बनाएं और वजन भी बढ़ाएं ताकि ताकि आप वॉरियर नजर आए। अक्षय के लुक पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा- नहीं नहीं नहीं और रोने वाला इमोजी बनाया। लोगों का मानना है कि अक्षय कुमार शिवाजी शिवाजी महाराज के रोल में जमेंगे नहीं। यूजर्स ने खिलाड़ी कुमार को सॉरी कहा है, उनका मानना है इस रोल के लिए और भी बेहतर ऑप्शन थे। यूजर लिखता है- अरे, अरे, सबसे घटिया चीज जो मराठा साम्राज्य के साथ हुई वो ये कि अक्षय शिवाजी महाराज बने हैं।