[gtranslate]
entertainment

जिस्मफरोशी के आरोप में बदनाम हुई ये अभिनेत्रियां

फिल्म इंडस्ट्री में कई हीरोइनें  स्टार बनने का सपना लेकर आती हैं लेकिन सभी  सफल नहीं हो पाती हैं |  महज एक दो हीरोइन ही ऐसी होती हैं| जो सफल हो पाती हैं | ऐसे इनके ख़र्चे भी बेहताश होते हैं | इन खर्चो की पूर्ति करने के लिए वे गलत रास्ता अपना लेती हैं। जी हां  हम बात करेंगे  हिन्दी सिनेमा की कुछ ऐसी ही हीरोइनों  के बारे में  जिन पर आरोप है कि  पैसे कमाने के लिए उन्होंने  जिस्म को  बेचने तक का फैसला किया।  देह व्यापार का हिस्सा होने की बात कुछ हीरोइनों ने खुद स्वीकारी तो कुछ को पुलिस ने रेड के दौरान रंगे हाथों पकड़ा।

 

 

अभिनेत्री  भुवनेश्र्वरी

भुवनेश्वरी तमिल और तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्रियों में से एक है साउथ की फिल्मों  में आइटम सॉन्ग करने वाली अभिनेत्री  भुवनेश्र्वरी ने कई सारी बी-ग्रेड फिल्में की हैं।उनके आइटम सॉन्ग लोगों को पागल कर देते हैं। मीडिया की  खबरों  की मुताबिक उनको  चेन्नई में एक सेक्स रैकेट का हिस्सा होने के आरोप में  गिरफ्तार किया गया था।

 

 

ऐश अंसारी…

ऐश अंसारी को राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने 2010 में तखत विलास होटल में गिरफ्तार किया था|  मीडिया की खबरों के अनुसार ऐश प्रॉस्टिट्यूशन का काम करती थी | वो  होटल में इसी  काम के लिए गयी थी | ऐश अंसारी ने  साउथ फिल्मो के साथ ही बॉलीवुड में भी काम किया था बॉलीवुड मैं उनकी ‘ओम  शांति ओम ‘ और चलते-चलते जैसी फिल्मों में देखा गया है |

 

श्वेता बसु प्रसाद

श्वेता बसु प्रसाद  को  फिल्म‘मकड़ी’ में देखा गया था|  इस फिल्म में  उन्होंने बाल कलाकार के रूप में काम किया था| जिसकी  लोगों  ने जमकर तारीफ की थी| इस  फिल्म के  चलते उन्हें  बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था.| वैसे उन्होंने  हिंदी फ़िल्मी करियर की शुरुआत नागेश कुकुनूर की फिल्म ‘इकबाल’ से की थी.|  श्वेता साल 2014 में हैदराबाद के ‘बंजारा हिल्स’ में चल रहे सेक्स रैकेट में फंसी थी| . जानकारी के मुताबिक, वे करीब दो महीने तक रेस्क्यू होम में रहीं जिसके बाद वो घर वापस आ गई थीं. |

Aish Ansari

 

मिष्टी मुखर्जी

मिष्टी मुखर्जी को 9 जनवरी 2014 को  पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।  पुलिस ने छापेमारी की, जब आईएएस ओपी गुप्ता के घर सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने उसका भांडा फोड़ किया और काफी अधिक मात्रा में ब्लू फिल्म्स की कैसेट और गर्भनिरोधक गोलियां बरामद हुई।

 

शर्लिन चोपड़ा

अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा अपनी बेबाक और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैंं। शर्लिन ने ‘कामसूत्र’ जैसी फिल्में की है। इतना ही नहीं शर्लिन ने अपनी न्यूड तस्वीरें भी शेयर की है। हैरानी की बात यह है कि वे खुद मीडिया के सामने इस बात को स्वीकार कर चुकी है कि वो वेश्यावृत्ति में शामिल रह चुकी हैं. लेकिन उनके इस बयान को गंभीर रूप से नहीं लिया गया और इसे महज एक पब्लिसिटी स्टंट करार दिया गया.

 

किन्नरा

तेलुगू फिल्म अभिनेत्री किन्नरा का एक स्टिंग ऑपरेशन मीडिया में  आया था | इस स्टिंग  से  किन्नरा के खिलाफ कई संगीन आरोप लगे थे। उन पर  सेक्स ब्रोकर होने का आरोप लगाया गया था। साथ ही ये भी आरोप लगे थे कि सेक्स वर्कर की आड़ लेकर किन्नरा ने कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को भी फंसाते हुए फिल्मों में काम लिया था।

 

श्री दिव्या

श्री दिव्या दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक मशहूर अदाकारा हैं | . आंध्र प्रदेश के गुंटूर से श्री दिव्या नाम की अभिनेत्री को पुलिस ने सेक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार किया था. मीडिया में यह भी कहा गया था कि पुलिस ने श्री के घर पर छापा मारा था और इस दौरान अभिनेत्री रंगे हाथों गंदे कामों में लिप्त हुए पकड़ी गई थी.|

 

 

नोट : इस लेख की सामग्री तमाम समाचार माध्यमों एवं इंटरनेट से ली गई हैं | दि  संडे पोस्ट का आशयं  किसी की भावनाओ को ठेस पहुंचाने का नहीं हैं |

You may also like

MERA DDDD DDD DD