छोटे पर्दे (टेलीविजन) से बड़े पर्दे (बॉलीवुड) पर छलांग लगाने वाले स्टारर्स की कमी नहीं है। इनमें कई बॉलीवुड में आकर स्टार बन गए तो कई स्ट्रग्लर से आगे नहीं बढ़ पाएं। कुछ आज भी स्टार बनने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। टेलीवुड की कई अभिनेत्रियां एक बार फिर से बॉलीवुड में छाने को तैयार हैं। इन दिनों टीवी से बॉलीवुड में कदम रखने वालों में सबसे ज्यादा चर्चा मौनी रॉय की हो रही है। नागिन फेम मौनी टीवी की सेक्सिस्ट गर्ल मानी जाती है। इन्होंने टीवी पर अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। इसी हफ्ते अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘गोल्ड’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस फिल्म में अक्षय के अपॉजिट मौनी है।
फिल्म ‘गोल्ड’ के ट्रेलर को दो दिनों में ही लाखों दर्शक मिल गए हैं। जिसके बाद कहा जा रहा है। कि यह फिल्म सुपर हिट की सूची में शामिल हो सकती है यदि यह फिल्म सुपर हिट होती है तो सबसे ज्यादा फायदा मौनी रॉय को ही होने वाला है। क्योंकि यह उसकी पहली फिल्म है। हालांकि मौनी बड़े पर्दे पर कदम रखने से पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी चुकी थी। यही वजह है कि ‘गोल्ड’ के अलावा बड़े बैनर के कई फिल्मों में काम कर रही हैं। फिल्म ‘गोल्ड’ के अलावा मौनी दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली है। इस फिल्म में मौनी नेगेटिव किरदार में होगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। खबरों की मानें तो
मौनी अपनी इन दोनों फिल्मों की शूटिंग भी पूरी कर चुकी है। मौनी की पहली फिल्म रिलीज होने से पहले उसके हाथ दो और प्रोजक्ट भी लग गए हैं। खबरों के मुताबिक ये दोनों फिल्में भी अगले साल ही रिलीज हो जाएगी। इनमें एक फिल्म जॉन अब्राहम के साथ ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ है तो दूसरी फिल्म राजकुमार राव के साथ है। इस फिल्म का नाम ‘मेड इन चाइना’ बताया जा रहा है। एक के बाद एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगने से वे बेहद खुश हैं।
मौनी फिल्म ‘गोल्ड’ को काफी लकी मानती हैं। इसलिए उन्हें इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद है। इसका ट्रेलर रिलीज होने के बाद उसे मिले रिस्पॉन्स से वे काफी उत्साहित हैं। इस ट्रेलर में ब्रिटिश के गुलाम भारत की कहानी है, जो आजादी के साथ ही हॉकी में पहला गोल्ड ओलंपिक पदक हासिल करना चाहता है। किस तरह सपने बनते और बिगड़ते हैं, इसी की कहानी है गोल्ड। इस फिल्म का ट्रेलर लोगों
को इतना पसंद आ रहा है कि रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। ट्रेलर के साथ ट्रेंड करने लगीं फिल्म की एक्ट्रेस मौनी रॉय। ऐसे मौनी इस फिल्म में नाम आने के बाद से ही जबरदस्त सुर्खियों में थीं। सोशल मीडिया पर तो यहां तक कहा जा रहा है कि फिल्म के ट्रेलर में एक डायलॉग से ही मौनी रॉय अक्षय कुमार की लाइम लाइट भी चुरा ले गई हैं। हालांकि ट्रेलर में मौनी को ज्यादा स्पेस नहीं दिया गया है। फिर भी वह फिल्म के हीरो अक्षय कुमार से ज्यादा चर्चा में हैं। इसके अलावा वे अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं।
टीवी की इस सुपरस्टार एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर मौजूद उनके फैंस अभी से उन्हें बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार करने लगे हैं। मौनी टीवी पर सबसे पहले एकता कपूर के सबसे चर्चित सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में दिखी थी। इसके बाद वे रियलीटी शो ‘नच के दिखा’ में हिस्सा लिया। सीरियल ‘कस्तूरी’ में भी वे दिखीं। वह 2009 में गौरव चोपड़ा के साथ ‘पति -पत्नी और वो में’ नजर आईं। टीवी शो दो सहेलियां में भी नजर आईं। ‘देवों के देव महादेव’ से मौनी की जिंदगी बदल गई। इस शो में उन्होंने सती का किरदार निभाया। इसके बाद एक बार फिर वह एकता कपूर के साथ जुड़ीं और ‘नागिन’ में लीड रौल किया। ‘नागिन’ के रिलीज होते ही मौनी रॉय टीवी की सुपरस्टार बन गई। यह सीरियल दोनों सीरीज में नंबर वन पर रहा। जिसके साथ वह भी नंबर 1 टीवी एक्ट्रेस बन गई। मौनी को पसंद करने वालों की कोई कमी नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या तीन मिलियन से भी ज्यादा है। मौनी के अलावा टीवी की कई और एक्ट्रेस बॉलीवुड में किस्मत आजमाने के लिए आ रही हैं। लेकिन जितनी चर्चा मौनी की हो रही है, उतनी दूसरी एक्ट्रेस पर नहीं है। हालांकि इनमें से कुछ अभिनेत्रियां मीडिया का ींयान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इनमें से ये मुख्य हैं।
‘ससुराल सिमर का’ की सिमर यानी दीपिका कक्कड़ भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। दीपिका को भी बड़े बैनर की फिल्म मिली है। वह जाने-माने फिल्म निर्देशक जेपी दत्ता के साथ काम कर रही हैं। उनकी अगली फिल्म ‘पलटन’ में वह नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 1962 में हुए भारत- चीन युद्ध पर आधारित है। जिसमें जैकी श्राफ, अर्जुन रामपाल जैसे हीरो हैं। दीपिका की यह पहली फिल्म इस साल 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। अंकिता लोखंडे जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी में नजर आएंगी। यह फिल्म बन कर तैयार हो गई है। इसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं है। मगर बताया जा रहा है कि इसी साल अगस्त में रीलिज होगी।
‘मन की आवाज- प्रतिज्ञा’ में लीड रोल में नजर आने वाली पूजा गौर ने भी बड़े पर्दे की ओर कदम बढ़ा दी है। पूजा को भी अपनी पहली फिल्म में बड़े स्टार का साथ मिला है। वह रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को जोया अख्तर निर्देशित कर रही हैं। पूजा के साथ इसमें आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार में है। यह फिल्म अगले साल फरवरी में रीलिज हो सकती है। टीवी शो ‘ड्रीम गर्ल’ में काम कर चुकी निकिता दत्ता भी इसी साल बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। वह फिल्म ‘गोल्ड’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। बता दें कि निकिता टीवी शोज ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘एक दूजे के वास्ते’ जैसे पॉपुलर शोज में काम कर चुकी हैं। फिल्म ‘गोल्ड’ में वह सनी कौशल के अपोजिट नजर आएंगी।
सीरियल ‘चंद्रकांता’ से सुर्खियां में आई कृतिका कामरा भी बड़े पर्दे की ओर कदम बढ़ा चुकी हैं। कृतिका ‘चंद्रकांता’ के पहले भी कई सीरियल लीड रोल कर चुकी हैं। टीवी के बाद अब बॉलीवुड में साउथ की एक फिल्म की रीमेक में नजर आने वाली हैं। ‘कुमकुम भाग्य’ फेम मृणाल ठाकुर ने भी बॉलीवुड में बड़ा हाथ मारा है। वह अपनी पहली फिल्म ऋतिक रोशन जैसे सुपर स्टार के साथ कर रही है। ऋतिक की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘सुपर 30’ में उनके अपोजिट मृणाल ही नजर आएंगी। ‘इक्यावन’ और ‘दिया और बाती हम’ की स्टार प्राची तेहलान जल्द ही पिल्लई के निर्देशन में बन रही मलयालम फिल्म ‘ममांकम’ में सुपरस्टार ममूटी के साथ काम करेंगी। यह फिल्म भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। टीवी के इन सितारों को छोटे पर्दे पर स्टारडम मिल गया है। उसी स्टारडम के दम पर ये स्टार बड़े पर्दे में अपना जलवा बिखेरने आ रही हैं। बड़े पर्दे पर इनका जादू कितना चलता है, यह तो इनकी मूवी रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा। ऐसे टीवी ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन सितारे दिए हैं। इनमें शाहरुख खान, विद्या बालन, सुशांत सिंह राजपूत, आयुष्मान खुराना, सुप्रिया पाठक जैसे कुछ नाम शामिल हैं। हालांकि कई ऐसे सितारे भी हैं जो अभी भी बड़े पर्दे पर हिट होने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं। इनमें सना खान, गोहर खान, कपिल शर्मा, करण सिंह ग्रोवर, मनीष पॉल आदि हैं। छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर आने वाले सितारे विद्या बालन कैंप में शामिल होंगे या गोहर खान के कैंप में, यह उनके अभिनय पर निर्भर है।