[gtranslate]
Country

विपक्ष के चुनावी एजेंडा पर पानी फेर रहें योगी 

किसी भी चुनाव से पहले राष्ट्रीय पार्टियां अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करती है। जिसमें वह पार्टियां मतदाताओं को अपनी और आकर्षित करने के लिए तमाम तरह की लोकलुभावन घोषणाएं करती है। लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावो से पहले ही विपक्षी पार्टियों ने अपने चुनावी वादों का पिटारा जनता के सामने खोल दिया। इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्टिव मोड में आ गए। चुनाव आयोग के द्वारा आचार संहिता लागू होने से पहले ही सीएम योगी ने विपक्ष के दांव पर ही पासा फेंक दिया है। बहरहाल सीएम योगी ने विपक्ष के द्वारा घोषित योजनाओं लागू करके विपक्ष के चुनावी एजेंडा को हाईजैक कर लिया है।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी ने इंटर पास करने वाली छात्राओं को फ्री स्मार्ट्फ़ोन्स देने का वादा किया था। इसी के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिर से लैपटॉप फ्री योजना शुरू करने की घोषणा की थी। लेकिन मुख्यमंत्री योगी इसमें सबसे पहले नंबर पर आ गए हैं।
 दरअसल, जो विपक्ष द्वारा चुनावी घोषणा की गई है, वह सत्ता में आने के बाद पूरी कर पाएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री योगी ने इन्हें चुनाव से पहले ही पूरी कर दिखाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 दिसंबर को 60000 छात्रों की स्मार्टफोन और 40000 छात्रों को टेबलेट बाटे। यही नहीं बल्कि 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी ने 80000 आशा कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन दे दिए हैं।
फ्री बिजली घोषणा के मामले में सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बाजी मारी थी। उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी निशुल्क बिजली देने का वादा किया। इसके बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी निशुल्क बिजली मामले में घोषणा कर दी । उन्होंने कहा कि वह 300 यूनिट बिजली घरेलू उपभोक्ताओं को फ्री देंगे। साथ ही सिंचाई करने के लिए किसानों को भी निशुल्क बिजली देंगे। इस मामले में भी मुख्यमंत्री योगी ने बाजी मारी। उन्होंने कल हीं यह घोषणा कर दी कि प्रदेश में किसानों के लिए सिंचाई की बिजली पर 50 प्रतिशत छूट देंगे।
इसके अलावा महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की घोषणा प्रियंका गांधी ने की थी। प्रियंका गांधी ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 40 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही। यही नहीं बल्कि उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को ही टिकट दिए जाएंगे। जबकि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश पुलिस में 25 प्रतिशत महिलाओं को नौकरी देने की भी घोषणा की। अरविंद केजरीवाल ने भी पिछले दिनों प्रदेश में 18 साल से ऊपर की महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने की घोषणा की थी। जबकि मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस की भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं को पहले ही 20 प्रतिशत आरक्षण दिया हुआ है। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने दीनदयाल अंत्योदय योजना  के अंतर्गत दिए जाने वाले कौशल परीक्षण में 30 प्रतिशत  महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है।  भाजपा ने इसका जमकर प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया है, ताकि विपक्ष के हाथ में महिलाओं का कोई मुद्दा ना रहे।

You may also like

MERA DDDD DDD DD