[gtranslate]
Country

भारत को क्यों छोड़ रहे करोड़पति ?

 

भारत देश को छोड़कर अमीरों का विदेश में बसना कोई आम बात नहीं है, लेकिन दुनियाभर में मंदी की आशंकाओं के बीच भारत की तेज ग्रोथ के बावजूद यहां रहने वाले करोड़पतियों का यहां से दूसरे देशों में जाकर बसना चौकाने वाला फैसला है। यही नहीं, भारत छोड़कर दूसरे देशों में जाकर बस जाने के मामले में भारत दुनियाभर में दूसरे नंबर पर आ गया है। हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2023 के मुताबिक 2023 में साढ़े 6 हजार हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स के देश छोड़कर जाने की संभावनाएं जताई गई हैं। हालांकि ये संख्या पिछले साल से कम है, क्योंकि पिछले साल लगभग साढ़े 7 हजार एचएनआई भारत- छोड़कर विदेशों में बस गए थे।

 

दुनियाभर में वेल्थ और इन्वेस्टमेंट माइग्रेशन पर नजर रखने वाली हेवले की रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने देश को छोड़कर दूसरे देशों में अपना आशियाना बनाने वालों में सबसे ज्यादा लोग चीन से हैं। चीन से इस साल साढ़े 13 हजार अमीरों के पलायन का अनुमान लगाया गया है। दूसरे नंबर पर भारत और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ब्रिटेन है, जहां से इस साल 3200 करोड़पतियों के देश छोड़ने का अनुमान है, वहीं रूस से 3 हजार हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के दूसरे देशों में जाने का अनुमान है और ये इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

हालांकि ज्यादातर जानकारों का मानना है कि करोड़पतियों का देश छोड़ना कोई नई बात नहीं है। इसके पीछे दलील है कि 2.031 तक करोड़पतियों की आबादी लगभग 80 फीसदी तक बढ़ सकती है। इस दौरान भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते वेल्थ मार्केट में से एक होगा। इसके साथ ही देश में फाइनेंशियल सर्विसेज, टेक्नोलॉजी और फार्मा सेक्टर से सबसे ज्यादा करोडपति बनेंगे। ऐसे में भारत के लिहाज से ये नंबर 2022 में कम हो जाना एक बड़ी राहत की खबर है।

अमीर लोग क्यों छोड़ते हैं अपना देश?

दरअसल, भारत में टैक्स से जुड़े नियमों में जटिलताओं के चलते हर साल हजारो अमीर लोग देश छोड़कर चले जाते है दुनियाभर के अमीरों को दुबई और सिंगापुर जैसी जगहें सबसे ज्यादा पसंद आ रही है क्योंकि अमीर उस देश में जाना पसंद करते है, जहां टैक्स से जुड़े नियम लचीले होते हैं। टैक्स नियमों में जटिलता को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स वित्त मंत्रालय को गिरते दिखे है, दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के पूर्व बोर्ड मेंबर टीवी मोहनदास पाई ने भी ट्वीट किया है उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय ने एचएनआई का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि टैक्स के नियमों को सरल किये जाने की ज़रूरत है। क्योंकि अमीर उस देश में जाना पसंद करते है, जहां टैक्स से जुड़े नियम लचीले हो।

टैक्स नियमों में जटिलता को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स वित्त मंत्रालय को गिरते दिखे है, दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के पूर्व बोर्ड मेंबर टीवी मोहनदास पाई ने भी ट्वीट किया है उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय ने एचएनआई का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि टैक्स के नियमों को सरल किया जाना चाहिए।

 

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD