विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने भारत के नक़्शे में छेड़छाड़ की हैं संघटन ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख इलाके को भारत से अलग दिखाया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट के कोरोना वायरस से जुड़े डैशबोर्ड पर जहां दुनिया का नक्शा दिखाया गया है, वहां आप भारत का नक्शा देखें, तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पूरी तरह से अलग दिखाया गया है| कुछ वक्त पहले इसी तरह जब सउदी अरब जी-20 सम्मेलन का आयोजन कर रहा था, तब उनके द्वारा छापे गए नोट के नक्शे पर भी जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग दिखाया गया था | भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई तब उसके बाद इसमें सुधार किया गया.था |
सबसे बड़ी बात ये हैं कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, WHO के एग्जिक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन हैं,.उनके रहते हुए इतनी बड़ी गलती कसे हो गयी है अब देखते हैं कि भारत कैसे इसमें सख्त रुख अपनाता हैं
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर को लेकर कुछ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस तरह का मामला सामने आया हैं | और भारत के कड़े रुख के बाद इसमें सुधार किया गया है|