[gtranslate]
Country

वायरल बुखार से कांपा यूपी, मथुरा में आठ बच्चे मरे, फिरोजाबाद में 41 की मौत

उत्तर प्रदेश में इन दिनों वायरल बुखार का कहर जारी है। हालात इतनी खराब है कि पिछले सप्ताह मथुरा शहर के कोहगांव में करीब आठ  बच्चों की बुखार से मौत हो गयी है। करीब इसी गांव के 40 लोग और बीमार हैं। वैसी ही स्थिति फिरोजाबाद शहर में बनी हुई है। यहां भी करीब 41 लोगों के मौत की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

आज यानी जन्मास्ष्टमी के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फिरोजाबाद का दौरा है। यहां पर 41 लोगों की अज्ञात बुखार से मौत हो गई है। फिरोजाबाद शहर के विधायक मनीष असीजा का दावा है कि हफ्तेभर में 41 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं। विधायक के मुताबिक ऐलान नगर, करबला, महादेवनगर व अन्य प्रभावित स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाए गए हैं और वे खुद यहां का लगातार दौरा कर रहे हैं। मनीष असीजा ने योगी आदित्यानाथ को जमीनी हालात भी बताए हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने 30 अगस्त को फिरोजाबाद आने का आश्वासन दिया।

आगरा, मथुरा, मैनपुरी, एटा और कांसगंज जिलों में बड़ी संख्या में इस तरह के तेज वायरल बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में तो स्थिति भयावह होने के कारण कई मरीजों की आगरा व अन्य शहरों में टेस्टिंग कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीण इलाकों में दवा लेकर पहुंच रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में निजी अस्पताल और घर पर मरने वालों का कोई रिकॉर्ड नहीं है। सीएमओ ने बताया कि सरकारी अस्पताल में सभी मरीजों का कोविड-19 के लिए परीक्षण किया गया था। अभी तक किसी की भी कोविड पॉजेटिव रिपोर्ट नहीं आयी है। सीएमओ ने यह भी बताया है कि सभी बच्चों को कोविड-19 वार्डों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ हड़ताल पर है। बुखार की तीव्रता चिंताजनक है। बच्चों को ठीक होने में दो सप्ताह का समय लग रहा है।
फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों की स्थिति विकट है। यहां पर भर्ती 135 में से 72 बच्चे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार उनमंे से 50 फीसदी से अधिक में डेंगू के लक्षण हैं। अन्य मामले में भी यही देखा गया है। इस बुखार के लक्ष्ण डंेगू जैसे हैं। लेकिन यह डेगू नहीं है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD