सोशल मीडिया फेसबुक एक पर भड़काउ पोस्ट ने कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में बबाल खड़ा कर दिया है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार 11 अगस्त की रात भारी हिंसा हुई। इस दौरान हालात को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी। फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य शख्स को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेंगलुरु में भड़की इस हिंसा में एसीपी समेत 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के घर पर कल 11 अगस्त मंगलवार की रात भीड़ ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस के आने पर पथराव किया, जिसमें एडिश्नल पुलिस कमिश्नर समेत 60 पुलिस वालों को चोटें आई। हालात पर काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें दो उपद्रवियों की जान चली गई।
इस पूरे बवाल की शुरुआत एक फेसबुक पोस्ट से हुई। आरोप है कि कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे ने फेसबुक पर एक भड़काऊ पोस्ट किया था। इस पोस्ट के बाद कल रात 9.30 बजे भीड़ विधायक श्रीनिवास मूर्ति के घर और पूर्वी बेंगलुरु के डीजे हल्ली पुलिस स्टेशन पर हमला किया।
फेसबुक पोस्ट पर भड़के एक समुदाय के लोगों ने पुलिस की करीब 10 से 15 कारें जलाकर खाक कर दी हैं। विधायक आवास के कुछ हिस्सों में आग लगा दी। जब भीड़ कंट्रोल से बाहर हो गई थी और पुलिस के सामने फायरिंग के अलावा कोई विकल्प बचा नहीं था। आधी रात के बाद पुलिस को आगजनी कर रहे उपद्रवियों पर गोली चलाने की इजाजत मिली।
आधी रात के बाद पुलिस ने हवा में फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई। डीजे हल्ली और केजी हल्ली में रात 2 बजे स्थिति नियंत्रण में आई थी। पुलिस ने अभी तक 110 लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही पूरे मामले की तहकीकात भी की जा रही है।
इस बीच डीजे हल्ली और केजी हल्ली इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है, जबकि बेंगलुरु के बाकी इलाकों में धारा 144 लागू है। हंगामे के बाद कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे नवीन ने पोस्ट हटा दी है। आरोपी नवीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राज्य के गृहमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रात 9 बजे एकत्र हुई भीड़
मंगलवार रात लगभग 9 बजे से भीड़ विधायक श्रीनिवास मूर्ति के घर और पूर्वी बेंगलुरु के डीजे हल्ली पुलिस स्टेशन के बाहर एकत्र होने लगी। दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों ने लगभग 9 बजकर 30 मिनट पर विधायक के घर पर हमला बोल दिया। थाने पर तोड़फोड़ की।
10 बजे तक आगजनी
10 बजे तक बवाल इतना बढ़ गया था कि उपद्रवी भीड़ ने विधायक के घर में जमकर तोड़फोड़ कर दी। घर और बाहर खड़ीं लगभग 30 से ज्यादा कारों को आग की हवाले कर दिया। विधायक के घर में आग लगा दी गई। थाने को आग के हवाले कर दिया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिसवालों को जमकर पीटा। हालात बेकाबू होने पर रात 12 बजे के बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी।
2 बजे के बाद स्थितियां काबू
फायरिंग में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने 110 लोगों को हिरासत में लिया। रात लगभग 2 बजे स्थितियां काबू हुईं। फायरिंग और गिरफ्तारी के बाद उपद्रवी मौके से भागे।
3 बजे धारा 144 लागू
रात को 3 बजे के बाद ही उच्च अधिकारियों ने शहर में धारा 144 लागू कर दी। डीजे हल्ली और केजी हल्ली दो थानांतर्गत इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। रात में ही विधायक के भतीजे ने पोस्ट डिलीट कर दी और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।