[gtranslate]
Country

UP : योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को लेंगे शपथ

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दूसरी बार सत्ता संभालेंगे। वह अपने नेतृत्व में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। समारोह 25 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। कई समीकरणों के साथ यह शपथ ग्रहण समारोह खास होगा। भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले लाभार्थियों को भी बुलाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्र सरकार के अन्य मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्र और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। उनके संभावित शपथ ग्रहण की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है।

बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी योगी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। सूचना विभाग के अतिरिक्त सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह इकाना स्टेडियम में होगा।

लाभार्थी भी होंगे शामिल

योगी ने सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह में लखनऊ समेत आसपास के जिलों के लाभार्थियों को लाया जाएगा। विशेष रूप से महिला लाभार्थी शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें : फिर से बागी होती उमा

You may also like

MERA DDDD DDD DD