[gtranslate]
Country

UP : महिला खिलाड़ियों को शौचालय में परोसा गया खाना, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां महिला खिलाड़ियों को पुरुष शौचालय में खाना परोसा गया। जिला प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं और कांग्रेस और विपक्षी दलों ने इसे लेकर बीजेपी की कड़ी आलोचना की है।

आख़िर मामला क्या है?

16 सितंबर को सहारपुर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में किया गया। इस दौरान खिलाडिय़ों को दोपहर के भोजन के लिए आधे पके चावल दिए गए। शौचालय में भी खाने की व्यवस्था की गई थी। यह भी पता चला है कि परात को शौचालय के फर्श पर रखा गया था। इस बीच खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने इस मामले में सफाई दी है। स्टेडियम में निर्माण कार्य चल रहा है इसलिए अव्यस्था रही। साथ ही बारिश के कारण शौचालय में खाने-पीने का सामान रखा हुआ था।

भाजपा पर कांग्रेस और विपक्षी दलों की आलोचना

कांग्रेस ने इस मामले में बीजेपी की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश में कबड्डी खेलने वाली लड़कियों को शौचालय में खाना दिया गया है। झूठे प्रचार पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली भाजपा सरकार के पास अपने खिलाड़ियों के लिए अच्छी व्यवस्था करने के लिए पैसे नहीं हैं। ”

इसे लेकर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने भी बीजेपी को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने ट्वीट किया, “यह खिलाड़ियों का घोर अपमान है। सत्ता का आनंद लेने वाले केवल अपनी सुविधा चाहते थे। बाकी सभी को स्वतंत्र होना चाहिए। ”

यह भी पढ़े : ‘जॉनसन बेबी पाउडर’ पर प्रतिबंध, जांच में फेल के बाद लाइसेंस रद्द

You may also like

MERA DDDD DDD DD