[gtranslate]
Country

कांग्रेस यूपी चुनाव प्रियंका के नेतृत्व में तो लड़ेगी मगर वे मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होंगी 

आगामी विधानसभा चुनाव जैसे – जैसे   नजदीक आ रहे हैं, वैसे – वैसे ही   राज्यों के साथ – साथ देश की  राजनीति भी गरमाने लगी है। राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता से  सियासी  सरगर्मी  को बढ़ा दिया है।हर तरफ से चुनावी तैयारियां जोर – शोर हो रही हैं। रणनीतियां बन रही हैं । कांग्रेस  पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में फूंक – फूंककर  कदम रख रही है।

 

 

 


यूपी का चुनाव राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद
इस सबके बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि यूपी का चुनाव राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।  इस बार पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। अकेले दम पर ही चुनावी मैदान में उतरेगी। इसलिए हर जिले मे जाकर वहां के मुद्दों को लेकर घोषणापत्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी शुरू से ही कृषि बिलों के विरोध में है और किसानों का समर्थन कर रही है। प्रदेश में पार्टी के वोट बैंक के छिटकने के सवाल पर उन्होंने बताया कि हम जनता के बीच जाकर उन्हें जोड़ने का काम कर रहे हैं। खुर्शीद ने कहा कि पार्टी के नेता हर जिले में पहुंचकर वहां की समस्याओं और मुद्दों की जानकारी लेकर घोषणापत्र तैयार करेंगे।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर ही लोगों के बीच जाकर समस्याएं सुन रहे हैं। घोषणा पत्र में इन मुद्दों को जगह दी जाएगी। बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, कोराना काल में कुप्रबंधन, महंगाई समेत कई मुद्दे हैं। उत्तर प्रदेश में पार्टी ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की बजाए पार्टी मजबूत सीटों पर फोकस कर रही है। पार्टी अपनी चुनाव रणनीति भी इन सीटों को केंद्र में रखकर तैयार कर रही है, ताकि वह चुनाव में इन सीटों पर जीत दर्ज कर सके।

पिछले चुनावों के प्रदर्शन के आधार पर पार्टी ने इन सीटों की पहचान की है। इन सीटों पर पूरा फोकस करने के निर्णय से पहले पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा ने खुद उम्मीदवारों से मुलाक़ात कर सुनिश्चित किया है कि वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है। किसी उम्मीदवार ने ने असमर्थता जताई तो नए नेता को मौका दिया जाएगा ।
प्रियंका ने एक कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है।  राज्य में आवारा मवेशियों की समस्या सबसे बड़ी है। अगर 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार राज्य में आयेगी तो छत्तीसगढ़ मॉडल पर गौशालाएं बनाकर गोवंश बचाए भी जाएंगे और उनके गोबर से रोजगार के मौके पैदा किए जाएंगे।
कार्यकर्ता जनता से जुड़े मुद्दे आम लोगों की आवाज बनकर पार्टी की सत्ता में वापसी करा सकते हैं। प्रियंका ने 20 हफ्ते  24 घंटे का मंत्र देते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रति लोगों की नाराजगी और अन्य विपक्षी दलों के प्रति आविश्व्सनीयता बढ़ी है। जनता को असली मुद्दों से  भटकाकर आपस में लड़ाया जा रहा है। इसलिए कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय रहें ताकि जनता को कोई भ्रमित न कर सके। हर कार्यकर्ता चुनाव तक सोना भूल जाए।

You may also like

MERA DDDD DDD DD