[gtranslate]
Country

अस्पताल से भागा करोना मरीज, आसपास के थानों को किया गया अलर्ट

अस्पताल से भागा करोना मरीज, आसपास के थानों को किया गया अलर्ट

देश में कोरोना वायरस के मरीज दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद लोग लापरवाही के चलते संक्रमण के चपेट में आ रहे हैं और दूसरों को भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बागपत से सामने आया है। तीन दिन पहले यहां के अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज को लाया गया था। उसे आइसोलेशन सेंटर में रखा गया था। वह नेपाल का रहने वाला था। लेकिन सोमवार की रात को वह वहां से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि भागने वाला शख्स का संबंध तब्लीगी जमात से है। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से बागपत में 19 मार्च को जमात आई थी। उसमें 28 जमाती नेपाल के भी थे।उन्हें श्री कृष्णा कॉलेज बालैनी में क्वारंटीन किया गया था। जांच में 58 साल के एक नेपाली शख्स में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद उसे कोविड अस्पताल खेकड़ा में रखा गया था। फिलहाल अस्पताल से भागने वाले मरीज की तलाश प्रशासन कर रही है।

फरार मरीज की सोशल मीडिया के माध्यम से खोज जारी है। सोशल मीडिया पर फोटो डालकर इसे पकड़ने की अपील की जा रही है। बताया जा रहा है कि मरीज का नाम मुकीम है। हालांकि, डाक्टर के तरफ से इसकी पुष्टी नहीं की गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उनकी तरफ से मरीज के फरार होने के बाद इसकी सूचना खेकड़ा पुलिस को दे दी गयी थी। पुलिस रात से ही नेपाली मरीज की तलाश में जुटी है। आसपास थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4421 है। इससे मरने वालों की संख्या 114 है। तो वहीं 326 लोग इससे ठीक भी हुए है। महाराष्ट्र में अब तक 748 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें 56 लोग ठीक हो गए हैं और 45 लोगों की जान चली गई। अभी उत्तर प्रदेश में कोरोना के 305 मामले सामने आए हैं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 21 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं बिहार में 32 लोगों का कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जबकि उससे 1 की मौत हुई है। राजस्थान में 288 कोरोना पॉजिटव मरीज सामने आए थे। यहां 21 लोग ठीक हो गए जबकि 3 लोगों की मौत हो गई।गुजरात में 144, केरल में 327, कर्नाटक में 151 लोग कोरोना के पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD