[gtranslate]
Country

भगवान राम के वंशज होने का प्रमाण देने अयोध्या रवाना हुए दो हजार लोग

रामजन्मभूमि  को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।सुप्रीम कोर्ट ने 9 अगस्त को राम जन्मभूमि के पक्षकार वकील से पूछा था कि क्या भगवान राम का कोई वंशज वाकई में है? इसके बाद कई राजघराने के लोग सामने आए थे। उन्होंने सबूत भी दिए थे कि किस आधार पर खुद को भगवान राम के वशंज बता रहे हैं। अब मध्यप्रदेश में एक समाज के लोग खुद को भगवान राम का वंशज बता रहे हैं। इसका सबूत देने के लिए करीब दो हजार लोग अयोध्या रवाना हुए हैं।

मध्य प्रदेश के कई जिलों से रघुवंशी समाज के लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। इस समाज के लोग खुद को भगवान राम का वंशज बता रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से सभी लोग मध्यप्रदेश के शिवपुरी में इकट्ठा हुए। यहां से सैकड़ों वाहनों में सवार होकर अयोध्या के लिए निकले। सिर्फ शिवपुरी ही नहीं अयोध्या जाने के लिए नरसिंहपुर और रायसेन से भी लोग पहुंचे थे।

हम हैं भगवान राम के वंशज’. यही भाव लेकर रघुवंशी समाज का एक जत्था अयोध्या के लिए रवाना हो चुका है।

इसी कड़ी में रघुवंशी समाज के करीब 2 हजार लोग कल शनिवार को अयोध्या के लिए रवाना हुए।

अखंड रघुवंशी समाज कल्याण के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर सिंह रघुवंशी ने इस दौरान   कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने भगवान राम के वंशजों के बारे में जो सवाल पूछा है, उसके लिए ये संदेश देने के मकसद से अयोध्या जा रहे हैं। उनका कहना है कि हम श्री राम के वंशज हैं और देश भर में रहते हैं।

आज  ये सभी लोग अयोध्या में सरयू नदी में स्नान के बाद रामलला के दर्शन करेंगे।  शिवपुरी से निकले जत्थे में करीब 100 गाड़ियों का काफिला है, मध्यप्रदेश के अलग-अलग करीब 15 जिलों से रघुवंशी समाज के लोग इकट्ठा हुए हैं।इनकी मांग है अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर जल्द से जल्द बनाया जाए।

You may also like

MERA DDDD DDD DD