#गोडसे जिंदाबाद आज ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा हैं 2 लाख 3 हजार लोग इसको अभी तक ट्वीट कर चुके हैं | जिस पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि ये लोग देश को गैर जिम्मेदाराना तरीके से शर्मसार कर रहे है।
2 अक्टूबर 1869 को महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। 2 अक्टूबर को हर वर्ष गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के लिए काफी अहम माना जाता हैं और आज ही के दिन गांधी जयंती के मौके पर ट्वीटर पर नाथूराम गोडसे जिंदाबाद ट्रेंड कर रहा है। लोग नाथूराम गोडसे के समर्थन में ट्वीट कर रहे है। अब तक 2 लाख 3 हजार से ज्यादा लोग ट्वीट कर चुके है। हालांकि बहुत लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। ज्ञात है बता दे कि 30 जनवरी 1948 को गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके लिए उनको फांसी की सजा भी दी गई।
सांसद वरुण गांधी ने भी ट्वीट कर कहा कि भारत हमेशा आध्यात्मिक महाशक्ति रहा हैं , यह महात्मा गांधी ही है जिन्होंने हमारे राष्ट्र के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व में व्यक्त किया है। और हमें नैतिक आधार दिया हैं जो आज भी हमारी बड़ी ताकत है।
India has always been a spiritual superpower,but it is the Mahatma who articulated our nation’s spiritual underpinnings through his being & gave us a moral authority that remains our greatest strength even today.Those tweeting ‘Godse zindabad’ are irresponsibly shaming the nation
— Varun Gandhi (@varungandhi80) October 2, 2021