संजय कुँवर/संतोष सिंह
उत्तराखंड सरकार द्वारा अनलॉक-5 की छूट मिलते ही पर्यटक पहाड़ी पर्यटन स्थलों की और रुख करने लगे हैं, जिससे कोरोना संकट से जूझ रहे पर्यटन व्यवसाय और व्यवसायी दोनों फिर से पटरी पर लौटने लगे हैं। शीतकालीन पर्यटन नगरी औली में अनलॉक-5 में जहां जीएमवीएन की चेयर कार एक बार फिर से पर्यटकों के सफर के लिए चलने लगी है। कोरोना संकट में इस कार के बंद होने के बाद सरकार और प्रशासन के निर्देश पर यह आज फिर से शुरू हुई| इस चेयर लिफ्ट का औली पहुंचे पर्यटकों ने खूब लुफ्त उठाया। 800 मीटर लंबी इस चेयर लिफ्ट का एक व्यक्ति का आने जाने का किराया 500 रुपया है। लिफ्ट से सफर के दौरान आप नंदादेवी हिमशिखर सहित दर्जनों हाथी घोड़ा पालकी सहित अन्य बर्फ़ीली चोटियों का आनंद उठा सकते हैं। यूरोपीय शैली में बनी औली की ढलानों पर लगी 800 मीटर की ये चेयर लिफ्ट ऑस्ट्रिया की मदद से स्थापित है जिसमें चार-चार सीट के कई दर्जन केबिन बने हैं। एक बार में एक चेयर लिफ्ट में करीब 70 से 80 पर्यटक आवाजाही कर सकते हैं| कोरोना संकट में बंद पड़ी इन विदेशी। उपकरणों का फिर से संचालन होना औली ही नहीं, बल्कि स्थानीय पर्यटन के लिए अच्छी खबर है।

चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए खुश खबरी है कि एशिया की सबसे लम्बी और ऊँची “जोशीमठ-औली रोपवे” का संचालन फिर शुरू हुआ। अनलॉक-5 में चारधाम यात्रा को मिली छूट और बढ़ती यात्रियों तादाद को देखते हुए जीएमवीएन परियोजना और प्रदेश सरकार ने रोप का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है। 4.1 किलोमीटर लम्बी जोशीमठ औली रोपवे से पर्यटक लुफ्त उठा सकते हैं। गढ़वाल हिमालय की सबसे ऊंची और भारत की दूसरी सबसे ऊँची हिमशिखर नंदादेवी सहित 14 अन्य हिम शिखरों का लुफ्त इससे लिया जा सकता है। कोरोना संकट के चलते पिछले कई माह से बंद पड़ी थी जोशीमठ औली रोपवे।

एशिया में औली-जोशीमठ रोपवे सबसे खूबसूरत व्यू के लिए पसंद की जाती है। करीब 4.15 किमी. लंबे इस रोपवे की आधारशिला साल 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी, जो वर्ष 1994 में बनकर तैयार हुआ। देवदार के घने जंगलों के बीच से यह रोपवे दस टॉवरों से होकर गुज़रता है। जिग-जैक स्टाइल पर बने इस रोपवे में आठ नंबर टॉवर से उतरने-चढऩेे की व्यवस्था है। प्रभारी ऑप्रेसंन इंचार्ज रोपवे दिनेश डिमरी ने बताया कि प्रशासन से अनुमति के बाद ही आज से रोपवे संचालन शुरू किया गया है। आज पहले शिफ्ट में 3 टूरिस्ट रोपवे से औली पहुंचे हैं।