[gtranslate]
Country

राष्ट्रीय राजमार्गों पर नहीं लिया जाएगा टोल, नितिन गडकरी ने दिया आदेश

राष्ट्रीय राजमार्गों पर नहीं लिया जाएगा टोल, नितिन गडकरी ने दिया आदेश

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल नहीं लिए जाने का एलान किया है। उन्होंनें बुधवार कहा कि आपात सेवाओं के काम में लगे लोगों का काम आसान करने के लिए देश में अस्थायी तौर पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे आपात सेवाओं के काम में लगे लोगों को जरूरी समय बचाने में मदद मिलेगी।

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कोविड-19 को देखते हुए आदेश दिया जाता है कि देश के सभी टोल प्लाजा पर टोल लेने का काम बंद किया जाए।” देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 95 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 612 हो गई है।

वहीं, अब तक इस वायरस से 12 लोगों की जान जा चुकी है। अहमदाबाद में 85 साल की बुजुर्ग महिला ने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। गुजरात के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महिला कुछ दिनों पहले ही विदेश से लौटी थी और कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। 22 मार्च को उसे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सलाह दी थी कि वह देशव्यापी बंद के संबंध में गृह मंत्रालय के आदेश का पालन करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति को ‘अप्रत्याशित घटना’ के रूप में देखा जा सकता है।

दूसरी तरफ कोरोना (COVID-19) से जंग लड़ने के लिए राज्य सरकारों ने अब पूरी तरह से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन सड़कों पर निगरानी रखे हुए है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज कर गिरफ्तारियां की जा रही हैं। वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। गत 2-3 दिन में सैंकड़ों वाहनों का चालान किया जा चुका है। दर्जनों लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं इन आपात परिस्थितियों में कोई जरुरतमंद भूखा न रहे इसके भी माकूल प्रबंध किए जा रहे हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD