[gtranslate]
Country

इन अभिनेताओं ने किया अपने से उम्रदराज लड़की से प्यार और शादी

बड़े अच्छे लगते हैं, ये धरती, ये मौसम और तुम….. आप सोच रहे होंगे कि कोरोना वायरस के खौफ के बीच ये गाना क्यों सूझ रहा। अरे भाई, ठहरिए कोरोना से तो लड़ ही रहे हैं। लेकिन हमारे पास जो मजेदार बातें हैं वो आपको मालूम न हो तो मामला बगैर चीनी के फीकी चाय की तरह हो जाएगा। भला ऐसा कौन है जो लॉकडाउन में फीकी चाय पीकर रह जाए। अच्छा तो पहले आप ये बताए कि जब आप खुद के लिए या फिर अपने भाई बेटे के लिए लड़की देखने की सोचते हैं तो सबसे पहले क्या देखते हैं, लड़की की उम्र। अगर लड़की बड़ी हो तो रिश्ता आगे नहीं बढ़ाते। लेकिन अब ये अवधारणा टूट रही है। इसे तोड़ने का काम की है बॉलीवुड इंडस्ट्री के ये अभिनेता-अभिनेत्रियां। बॉलीवुड के बहुत से अभिनेता ने अपने से बड़ी उम्र वाली अभिनेत्री के प्यार में पड़े। शादी की और बहुत ही खुशहाल जिंदगी बीता रहे हैं। आइए जानें उन अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बारे में।

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी

टीवी की लाफ्टर क्वीन अर्चना पूरन सिंह को कौन नहीं जानता। टीवी सीरियल से पहले फिल्मों में अपना खासा जगह बना चुकी हैं। सुनील शेट्टी, अमीर खान, शाहरुख खान सबके साथ उन्हें देखा गया है। अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से 1992 में शादी की। दोनों के प्यार का किस्सा उस जमाने में खूब चर्चाओं में रहा। हालांकि, बताया जाता है कि अर्चना के पिछले कुछ रिश्ते नाकामयाब रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने रिश्तों में विश्वास करना छोड़ दिया था। परमीत से मिलने के बाद अर्चना खुश रहने लगी। दोनों ने शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं। अर्चना उम्र में परमीत से 7 साल बड़ी हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की शादी 2007 में हुई। इससे पहले अभिषेक की शादी करिश्मा कपूर से होने वाली थी। लेकिन ये दोनों शादी के बंधन में नहीं बंध सके। ऐश्वर्या और अभिषेक एक-दूसरे के साथ बेहर खुश हैं। ऐश्वर्या अभिषेक से पांच साल बड़ी हैं।

बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर

बिपाशा अपने पति करन से 4 साल बड़ी है। कहा जाता है कि इसी वजह से करन की मां इस शादी के लिए राजी नहीं थी। करण की तीसरी पत्नी है बिपाशा। फिर भी इस रिश्ते को दोनों बहुत समझदारी से निभा रहे हैं।

सोहा अली खान और कुणाल खेमू

सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने ऐक्टर कुणाल खेमू से शादी 2015 में की। सोहा कुणाल से 5 साल बड़ी है। दोनों इस रिश्ते में बेहद खुश हैं। दोनों की प्यारी-सी एक बेटी है।

नेहा धूपिया और अंगद सिंह बेदी

नेहा धूपिया अपने पति अंगद से करीब 3 साल बड़ी है। नेहा ने अंगद से 10 मई 2018 को शादी की। हालांकि अंगद बेदी ने नेहा को बहुत पहले प्रपोज किया था लेकिन तब नेहा किसी और के प्यार में थीं। इसलिए उन्होंने अंगद के प्यार को ठुकरा दिया था। ब्रेकअप के बाद अंगद से मुलाकाते बढ़ी। दोनों में प्यार हुआ। दोनों ने शादी कर ली। दोनों की एक प्यारी-सी बेटी है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

सबसे ज्यादा किसी का रिश्ता सुर्खियां बटोरा है तो वो है प्रियंका और निक जोनास का। इन दोनों के बीच करीब 10 साल की उम्र का फासला है। प्रियंका निक से दस साल बड़ी है और शुरुआत में इन दोनों के रिश्ते को बहुत ट्रोल भी किया गया। लेकिन प्रियंका और निक इन सभी बातों का दरकिनार कर अपने प्यार पर भरोसा करते हुए शादी कर ली। दोनो एक-दूसरे के साथ बहुत खुश हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD