[gtranslate]
Country

मुंबई में लग सकता है लॉकडाउन, एक दिन में ही आए 20 हजार केस

मायावी नगरी मुंबई में जिस तरह से कोरोना अपने पैर पसार रहा है उससे लग रहा है कि अब बहुत जल्दी ही लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। इसके संकेत 2 दिन पहले ही मुंबई महानगर की मेयर किशोरी पेडनेकर ने दे दिए थे। किशोरी ने कहा था कि अगर मुंबई महानगर में 20,000 से अधिक मामले आते हैं तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।
 कल 24 घंटे के दौरान 20,000 से अधिक के आए हैं। इससे महाराष्ट्र सरकार में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लगातार स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। आज भी वह एक मीटिंग करेंगे और उसके बाद संभवत यह लॉकडाउन लगाने का फैसला ले लेंगे।
 लॉकडाउन लगने के डर से एक बार फिर मुंबई में पिछले साल के जैसे हालात होते दिख रहे हैं। मुंबई के बस स्टेशन और रेलवे स्टेशनों पर प्रवासी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। कहां जा रहा है कि यह वह मजदूर लोग हैं जो बिहार और उत्तर प्रदेश से यहां आकर काम करते हैं। यह सभी लोग लॉकडाउन लगने से पहले अपने घर जाना चाहते हैं।
बताया जा रहा है कि मुंबई में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। यह बढत 33.6 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। यही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में 338 डॉक्टरों को कोरोना पॉजिटिव घोषित किया जा चुका है।
 मुंबई के उपनगरों धारावी, दादर और माहिम में भी केसों की संख्‍या अधिक बढ़ रही है।  धारावी में 24 घंटों में 107 तो दादर में 223 और माहिम में 308 नए मामले पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए हैं। पूरे महाराष्‍ट्र राज्‍य की बात करे तो यहा 24 घंटों में कोरोना के 36,265 नए केस दर्ज किए गए। यही नहीं बल्कि इस दौरान 13 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी है। महाराष्‍ट्र में कल दर्ज कोरोना मामलों में से 79 ओमिक्रॉन वैरिएंट के बताए जा रहे हैं।
मुंबई ही नहीं, पूरे देश में कोरोना वायरस इस समय कहर बनकर सामने आ रहा है। देशभर में पिछले 24 घंटे की बात करें तो इस समय में 90,928 नए मामले दर्ज किए गए हैं।  जो एक दिन पहलें की तुलना में 56.5 प्रतिशत अधिक रहा। कल 58,097 नए कोरोना केस दर्ज हुए थे। देश में पिछले 24 घंटे में 325 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD