[gtranslate]
Country

कोरोना मरीजों की संख्या हुई कम, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार

भारत में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है, लेकिन इसके बीच एक राहत भरी खबर आई है। पिछले सप्ताह यानी 10 से 16 मई के बीच 23.02 लाख कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। यह आंकड़ा पिछले तीन हफ्तों में कम है। इससे पहले 26 अप्रैल से 2 मई के बीच 26.13 लाख और 3-9 मई के बीच 27.42 लाख की पहचान हुई थी। देश में बीते एक दिन में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है। देश में 16 मई को कोरोना संक्रमण के 2 लाख 81 हजार 683 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 26 दिनों में यह पहला मौका है जब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। इससे पहले देश में रोजाना 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे।

हालांकि, कोरोना से हुई मौतों ने सरकार और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं दूसरी ओर राहत भरी खबर यह है कि देश में पहली बार कोरोना के मामले तीन लाख से कम देखे गए हैं। पिछले हफ्ते देश में 28,266 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। रविवार को 4,092 लोगों की कोरोना से मौत हुई। अब तक 3 लाख 78 हजार 388 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है जब देश में इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ कोरोना को मात दी। इससे पहले 8 मई को 3.86 लाख लोग कोरोना से ठीक हुए थे।

इस समय देश के 19 राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हैं। इनमें दिल्ली, हिमाचल, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। इन राज्यों में कोरोना मरीजों की अधिक संख्या के कारण लॉकडाउन जैसे कड़े प्रतिबंध हैं। इसके अलावा कुछ राज्यों में मरीजों की संख्या कम होने के कारण आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। यहां पाबंदियां तो हैं लेकिन साथ ही कुछ छूट दी गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 17 मई को खत्म होने वाले लॉकडाउन को 24 मई तक बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा हरियाणा में भी एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। वैक्सीन की कमी को लेकर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयों के मुताबिक देश में अब तक दो करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज फ्री में उपलब्ध कराई जा चुकी है। इनके पास अभी भी एक करोड़ 84 लाख 41 हजार 478 वैक्सीन डोज उपलब्ध हैं। इसके अलावा उन्हें अगले 3 दिनों में करीब 51 लाख डोज मिल जाएंगी।

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD