[gtranslate]
Country

कोरोना पॉजिटिव ‘बेबी डॉल’ सिंगर की लापरवाही ने आफत में डाली सांसदों की जान, मचा हड़कंप

बेबी डॉल कनिका कपूर की 5वीं रिपोर्ट भी पॉजिटिव, हालत स्थिर

‘बेबी डॉल’ सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है। कनिका को लखनऊ के केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। कनिका 15 मार्च को लंदन से लौटी थीं। उसके बाद से उनको लेकर हड़कंप मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि लंदन से लौटते समय एयरपोर्ट पर उन्होंने जांच नहीं करवाया था। वो ग्राउंड स्टाफ की मिलीभगत कर वॉशरूम में छिपकर बाहर निकल गई थी।

खबरों के अनुसार, कनिका ने संडे को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में एक पार्टी ऑर्गनाइज किया जिसमें वहां तमाम बड़े अफसर और कई बड़े नेता शामिल हुए थे। उसी पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे और बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। दुष्यंत सिंह के कनिका की पार्टी में शामिल होने की खबर आने के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है। इसकी वजह ये है कि दुष्यंत कनिका की पार्टी से लौटने के बाद गुरुवार और शुक्रवार को संसद भवन पहुंचे थे। हालांकि, अब उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

वहीं, टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने संसद सत्र को स्थगित करने की मांग की है। ब्रायन दो दिन पहले स्थाई समिति की एक बैठक में दुष्यंत सिंह के बगल में बैठे थे। दुष्यंत सिंह ने संसद में कई सांसदों से बातचीत भी की और सेंट्रल हॉल में भी देखे गए थे। दूसरी तरफ लोकसभा में दुष्यंत के बगल में बैठे निशिकांत दुबे ने बताया, “दुष्यंत सिंह अब आइसोलेशन में हैं। चिंता का विषय ये है कि एक सांसद एक ऐसे समारोह में जाता है जहां पर एक गेस्ट कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है। समारोह के बाद वह संसद आता है तो ऐसे में स्वास्थ्य से जुड़े तमाम सवाल खड़े होते हैं।

कहा जा रहा है कि लंदन से वापस आकर कनिका एक बड़े होटल में ठहरीं थी। वहां डिनर पार्टी दी थी। जिसमें लगभग 500 लोग शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल हुए लोगों का पता लगाया जा रहा। उन सभी की जांच की जाएगी। अगर उनमें कोरोना के लक्षण नजर आए तो उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। कनिका जिस अपार्टमेंट में रहती हैं, वहां भी हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई डरा हुआ है। कनिका के परिवार वालों के साथ उनके नौकर-चाकर सब डरे हुए हैं। जिस होटल में डिनर पार्टी रखीं थी, वहां पार्टी कैटरर के सभी कर्मी भी डरे हुए हैं। खबरों के अनुसार, कनिका लखनऊ के ताज होटल में भी ठहरी थीं। वहीं शालिमार गैलेंट के पार्टमेंट के अधिकतर निवासी बिल्डिंग छोड़ रहे हैं। कनिका कपूर का भी पूरा परिवार इसी बिल्डिंग में रहता है। पूरे परिवार को क्वारंटाइन में रखा गया है।

कनिका कपूर ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दी हैं। उन्होंने लिखा, “सभी को नमस्कार, पिछले 4 दिनों से मुझे फ्लू के  लक्षण थे, मैंने खुद की जांच कराई और यह Covid 19 पॉजिटिव आया। मेरा परिवार और मैं अभी पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं और आगे बढ़ने के तरीके के बारे में चिकित्सा सलाह का पालन कर रहे हैं। जिन लोगों के साथ मैंने संपर्क साधा है, उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मुझे हवाई अड्डे पर सामान्य प्रक्रिया के अनुसार 10 दिन पहले स्कैन किया गया था जब मैं घर वापस आई, तो लक्षण केवल 4 दिन पहले विकसित हुए हैं।”

ANI ने ट्वीट कर जानकारी दिया था कि एक बड़ी बॉलीवुड सिंगर कोरोना वायरस का शिकार हो गई हैं। हालांकि, इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं बताया गया था। ANI ने अपने ट्वीट में लिखा था कि उत्तर प्रदेश में आज चार लोग कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें एक बॉलीवुड की जानी-पहचानी सिंगर भी हैं। जिसके बाद में जानकारी आई कि इन चार लोगों में कनिका कपूर भी शामिल हैं।

बता दें कि पूरा बॉलीवुड कोरोना को लेकर जनहित जारी किया है। शहंशाह अभिताभ बच्चन से लेकर कई जाने-माने अभिनेता-अभिनेत्री कोरोना के बचाव के उपाय बताते दिखे। हाल ही में लंदन से अभिनेत्री सोनम कपूर भारत आई थी। एअरपोर्ट पर हो रही स्क्रीनिंग को देखकर भारतीय अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों को सराहा था। सोनम ने ये भी कहा था कि लंदन में अभी भी कोरोना से बचाव के पूरी तरह इंतजाम नहीं हो पाएं हैं।

उन्होंने कहा कि भारत लौटते ही उन्हें एक फॉर्म भरने को दिया गया जिसमें उन्हें अपने बीते 25 दिनों का ब्यौरा देने के लिए कहा गया था। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन गई थी। गौरतलब है कि बॉलीवुड में कनिका कपूर जाना-माना चेहरा है। उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए। कई रियलिटी शो को जज कर चुकी हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD