गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माता कॉलोनी में 20 जुलाई की रात को एक मीडियाकर्मी की कनपटी पर पिस्टल सटाकर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। बुरी तरह घायल मीडियाकर्मी को नज़दीक के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार यहां उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस घटना की छानबीन में लगी हुई है। हमले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक कलानिधि नैथानी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पत्रकार पर हुए हमले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। अभी तक हमले का मकसद पता नहीं चल पाया है लेकिन इस बात का जल्दी ही खुलासा होगा। फिलहाल अस्पताल में भर्ती पत्रकार की हालत नाज़ुक बनी हुई है। एसएचओ राजीव कुमार ने बताया है प्रताप विहार निवासी मीडियाकर्मी किसी काम से बाहर गए थे। वह (सोमवार) 20 जुलाई को अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी कॉलोनी में घुसते ही उनको कई बदमाशों ने घेर लिया और दोनों बेटियों के सामने बेखौफ बदमाशों ने घेर कर पत्रकार विक्रम जोशी पर फ़ायरिंग कर दी और वहां से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं।
मीडियाकर्मी ने हाल में ही कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मौके पर पहुँचकर मामले की जांच की थी। इस साल किसी मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमले का यह पहला मामला है। इससे पत्रकार संगठनों में काफी नाराज़गी है। विजयनगर इलाके में पत्रकार पर हुए हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में 5 से 6 हमलावर दिखाई दे रहे हैं। जिन्होंने दोनों बेटियों के सामने बेखौफ बदमाशों ने घेर कर पत्रकार विक्रम जोशी को गोली मार दी। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। बदमाश वारदातों को लगातार बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है अब बदमाश पत्रकारों को भी अपना निशाना बनाने लगे हैं। कहीं ना कहीं पुलिस की कमज़ोरी है, जिससे कि बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं जो पत्रकारों को भी निशाना बना रहे हैं।
2 Attachments