कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के रामपुर के बिलासपुर तहसील डिबडिबा गांव जा पहुंची। जहां वह नवरीत के परिवार से मिली और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर नियंत्रण खोने पर टैक्टर के नीचे आने पर नवरीत की मौत हो गई थी। नवरीत सिंह के परिजन से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। प्रियंका का काफिला सुबह रामपुर के लिए रवाना हुआ। प्रियंका डिबडिबा गांव पहुंच गई है। प्रियंका का आज बिलसपुर में किसान नवरीत के परिवार से मिलने और उनके अंतिम कार्यक्रम में भाग लेने का कार्यक्रम है। नवरीत सिंह का आज भोग और अंतिम अरदास है।
जिसमें शामिल होने के लिए कई नेता वहां पहुंचे हैं इनमें प्रियंका गांधी के अलावा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चैधरी के अलावा उत्तराखण्ड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश भी पहुंची। पिछले महीने 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान नवरीत का ट्रैक्टर एक पुलिस बैरिकेड से टकरा गया था और उस हादसे में उसकी जान चली गई थी। इस हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो फुटेज भी जारी किया था।
इस वीडियो में देखा गया था कि आईटीओ के पास पुलिस बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश में तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रैक्टर पलट जाता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि इस दुर्घटना के कारण ही उसकी मौत हुई थी। किसानों को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू-गैस के गोले भी दागे। पुलिस उन्हें मध्य दिल्ली में इंडिया गेट और राजपथ की ओर बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़पें भी देखी गईं। किसानों के एक समूह ने दिल्ली पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ने की कोशिश की।