[gtranslate]
Country Poltics

‘ओडिशा’ राष्ट्रीय टीम को विश्वस्तरीय खेलने के लिए स्पॉन्सर करने वाला इकलौता राज्य

naveen patnaik

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हाकी टीम को देश के लिए पदक जीतने पर एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार प्रदर्शन से हर कोई ख़ुश है, साथ ही एक नाम और सुर्खियों में है ‘नवीन पटनायक’।ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, खेल के प्रति अपने रुझान के चलते इन दिनों ख़ूब सुर्खियों में हैं। इस बार ओलिम्पिक में हॉकी टीम की यह जीत कई मायनों में महत्वपूर्ण है। हम सबको यकीन है कि यह जीत युवा पीढ़ी और स्कूलों को हाकी को पसंदीदा खेल के रूप में लेने के लिए प्रेरित करेगा।

देहरादून से गहरा नाता, और नवीन पटनायक का हॉकी प्रेम

 खास बात यह है कि नवीन पटनायक का हाकी के साथ देहरादून(DEHRADOON) से भी गहरा नाता रहा है। उनका बचपन देहरादून में ही बीता। यहीं उनकी शुरुआती शिक्षा-दीक्षा हुई और यहीं उनके मन में हाकी के लिए प्यार भी पनपा। स्कूली जीवन में वह हाकी के बेहतरीन खिलाड़ी रहे। प्रतिष्ठित द दून स्कूल में पढ़ाई के दौरान वह स्कूल की हाकी टीम में गोलकीपर की भूमिका निभाते थे।
टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक अपने नाम करने वाली भारतीय पुरुष हाकी टीम के प्रदर्शन पर आज पूरा देश इतरा रहा है। हर तरफ हाकी के सुनहरे दौर की वापसी की चर्चा हो रही है। इसका श्रेय ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक(NAVEEN PATNAIK) को भी जाता है। इससे दूनवासियों में दोहरी खुशी है। दरअसल, 1950 के दशक में नवीन पटनायक ने जीवन के कई वर्ष दून में ही बिताए। उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली(Delhi) विश्वविद्यालय जाने से पहले की पढ़ाई उन्होंने दून के दो प्रतिष्ठित विद्यालयों वेल्हम ब्वायज स्कूल और द दून स्कूल में पूरी की थी।
पढ़ाई में मेधावी होने के साथ पटनायक (Patnaik) खेलों में भी अव्वल थे। खेलों में उन्हें हाकी सबसे ज्यादा पसंद था। शायद हाकी के खेल के प्रति इसी प्यार के चलते उन्होंने आर्थिक तंगी से जूझ रही भारतीय पुरुष और महिला हाकी टीम को करीब चार साल पहले स्पांसर (आर्थिक संरक्षण देने) करने का निर्णय लिया। इस लिहाज से हाकी टीम को आगे बढ़ाने और ऊंचाई देने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

ओडिशा इकलौता राज्य जिसने राष्ट्रीय टीम को विश्वस्तरीय खेलने के लिए स्पॉन्सर किया

भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान और BJD(राजनीतिक पार्टी) राज्यसभा सांसद दिलीप तिर्की (Dileep Tirki)ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, “केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में ओडिशा(Odisha)इकलौता राज्य है, जिसने प्रदेश में राष्ट्रीय टीम के लिए खेल परिसर बनाया है उन्हें विश्वस्तरीय खेलने के लिए स्पॉन्सर किया। इसी के साथ भारतीय हॉकी खिलाड़ियों (महिला और पुरुष) के जर्सी (odisha hockey jersey) पर ओडिशा का नाम लिखा गया।वर्तामन समय में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उप-कप्तान बिरेंद्र लकरा(Birendra Lakra) एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की उप-कप्तान दीप ग्रेस दोनों ही ओडिशा(Odisha) के निवासी हैं।”
इन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनयाक को भारतीय हॉकी टीमों (महिला और पुरुष) के स्पॉन्सरशिप करने का सुक्षाव दिया था।तीन साल पहले जब हॉकी इंडिया फेडरेशन ने केंद्र सरकार से स्पॉन्सरशिप मांगी थी तो अफसरों ने तवज्जों नहीं दी।उसके बाद ओडिशा सरकार ने हॉकी इंडिया(Hockey India) को स्पॉन्सर करना शुरू किया। नर्सरी यानी जूनियर हॉकी टीम की प्रायोजक भी ओडिशा सरकार ही है।
नवीन पटनायक
भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान और BJD राज्यसभा सांसद दिलीप तिर्की ने मुख्यमंत्री नवीन पटनयाक को भारतीय हॉकी टीमों (महिला और पुरुष) के स्पॉन्सरशिप करने का सुक्षाव दिया था।तीन साल पहले जब हॉकी इंडिया फेडरेशन ने केंद्र सरकार से स्पॉन्सरशिप मांगी थी तो अफसरों ने तवज्जों नहीं दी।उसके बाद ओडिशा सरकार ने हॉकी इंडिया को स्पॉन्सर करना शुरू किया। नर्सरी यानी जूनियर हॉकी टीम की प्रायोजक भी ओडिशा सरकार ही है।

भारतीय हॉकी टीम को स्पॉन्सर करता है ओडिशा

पुरुष टीम की जीत के बाद सीएम पटनायक (CM PATNAIK)ने किया फोन टोक्यो में आयोजित ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने अपने राष्ट्रीय खेल में कांस्य पदक हासिल कर दुनिया के सामने भारत का सिर ऊंचा कर दिया है। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम कि खिलाड़ियों ने ओलंपिक्स (Olympics) की सेमी-फाइनल मैच में जगह बना कर इतिहास रचा है। भारतीय हॉकी के खिलाड़ियों को इस शिखर तक पहुंचाने का श्रेय ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान दिलीप तिर्की को जाता है।
नवीन पटनायक
भारत को ओलंपिक्स में कांस्य पदक हासिल करने के बाद ओडिशा राज्य के खेल सचिव विनील कृष्ण ने कहा कि ओडिशा सरकार हॉकी इंडिया फेडरेशन के साथ पाटर्नरशीप जारी रखेगी। साथ ही भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को उच्च स्तर की सुविधा प्रदान करेगी।सचिव ने कहा कि भारतवासियों का हॉकी से एक अटूट लगाव है।हमारा मकसद भारतीय राष्ट्रीय हॉकी खेल की स्मिता को वापस लाना है।

100 करोड़ में हुई थी हॉकी इंडिया-ओडिशा की स्पॉन्सरशिप डील

वर्ष 2000 से ओडिशा सरकार की कमान संभाल रहे बीजू जनता दल (बीजद) के मुखिया व राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik)ने भारतीय हॉकी टीम को स्पॉन्सर करने का फैसला किया था। नवीन पटनायक की सरकार ने सहारा कंपनी के बाद वर्ष 2018 में हॉकी इंडिया फेडरेशन के साथ हाथ मिलकार 100 करोड़ रुपये स्पॉन्सर करने का डील साईन की। इस दौरान नवीन सरकार ने हॉकी इंडिया फेडरेशन से आगामी 5 सालों तक भारतीय हॉकी पुरुष व महिला खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करने की बात की।नवीन पटनायक ने कहा था कि हॉकी की छड़ी को पकड़ कर प्रदेश के आदिवासी इलाकों में बच्चे चलना सिखते हैं।
“कप्तान मनप्रीत ने भी वीडियो मेसेज के जरिए ओडिशा सीएम नवीन पटनायक(Naveen Patnaik) का शुक्रिया किया। इसके जवाब में पटनायक ने लिखा कि 17 अगस्त को ओडिशा में उनका और पूरी टीम का स्वागत है।”

हॉकी में भारत ने जीते थे लगातार तीन गोल्ड मेडल

दशकों पहले हॉकी के जादूगर ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 में राष्ट्रीय टीम को लगातार तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाकर विश्व स्तर पर हॉकी में भारत का दबदबा बनाया था। दुर्भाग्य से 1980 के मास्को ओलंपिक फाइनल में हार के बाद भारत ने हॉकी(Hockey) खेल की लोकप्रयिता खो दी।फिर वर्ष 2014 में ओडिशा में हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट खेल के बाद हॉकी खिलाड़ी रफ्तार में दिखे।

ओडिशा में बन रहा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

ओडिशा राज्य वर्ष 2023 में भुवनेश्वर और राउरकेला शहर में पुरुष हॉकी विश्व मैच का आयोजन करेगा। ओडिशा सरकार (Odisha government) ने सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला शहर में 20,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता वाला देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बना रही है।ओडिशा सरकार ने कहा है कि इस विशाल स्टेडियम का नाम स्थानीय आदिवासी नेता बिरसा मुंडा(Birsa Munda) के नाम पर रखा जाएगा।
नवीन पटनायक
उधर नवीन पटनायक के गृह जिले में बड़े पैमाने पर एक खेल परिसर को तैयार किया जा रहा है।इस खेल परिसर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, मल्टीपर्पज इन्डोर हॉल, एक्वाटीक कॉम्प्लेक्स, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, योगा हॉल, मेडिकल रूम एवं 150 लोगों के लिए स्पोर्ट्स-बेड हॉस्टल होगा।
नवीन पटनायक का खेलों के प्रति झुकाव शायद इसलिए भी ज़्यादा हुआ  क्योंकि उनके पिता बीजू पटनायक भी फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD