[gtranslate]
Country

कोरोना वायरस पूर्वोत्तर के राज्यों में भी तेज़ी से पाँव पसार रहा है

असम । इस बीच असम में कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आये है जिससे यहां संक्रमण के मामले बढ़कर कर 100   गए हैं। संक्रमितों में 9 साल का एक बच्चा भी शामिल है। राज्य के स्वस्थ्य  मंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने यह  जानकारी दी है। जोहरहट कस्बे के बार्ड  नंबर 3 में रहने वाला एक बच्चा  संक्रमित पाया गया है। वह बच्चा दिल्ली से लौटा है। उसका जोहरहट मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा। है।
यह बच्चा राज्य में कोरोना पॉजिटिव का सबसे कम उम्र का मरीज बन गया है। साथ ही 3 और नाबालिगों बच्चों में भी पुष्टि की गयी है। मुख्यमंत्री ने बताया है कि संक्रमण के तीन नए मामले सारूसजई पृथक केन्द्र के है। इनमें  से 2 लोग मुंबई से वापस लौटे हैं  जबकि एक व्यक्ति बिहार से आया है। पिछले दिनों लौटा एक 28 साल का व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। उसका भी जोरहट मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
राज्य में अभी संक्रमण के 55 मामले एक्टिव है। अब तक संक्रमण के 41 मरीज ठीक हो चुके हैं। दो मरीज़ों कि मौत हो चुकी है और दो मरीज़ों को राज्य से बहार भेज दिया गया है। इस बीच कांग्रेस के असम इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने बताया है कि पार्टी के पश्चिम बंगाल के 120 प्रवासियों को उनके गृह राज्य भेजने का बंदोबस्त कर रही है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD