[gtranslate]
Country

जिस App से लोग खोजते हैं नौकरी, उसी में हो रही लोगों की छंटनी

वर्तमान में कई प्रमुख टेक कंपनियां वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। इसमें Amazon, Google, Meta, Microsoft जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। कई कंपनियों ने कर्मचारियों की दो बार कटौती की है। अब इन कंपनियों में जॉब सर्चिंग LinkedIn कंपनी भी शामिल हो गई है। लिंक्डइन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भी कम कर दिया है।
लिंक्डइन कंपनी अपने कुल कर्मचारियों में से 3.5 फीसदी यानी 716 कर्मचारियों की कटौती करने जा रही है। साथ ही कंपनी अपने चीन केंद्रित जॉब एप्लिकेशन को भी बंद कर देगी। कंपनी ने यह कदम वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और मांग में गिरावट के कारण उठाया है। यह कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व में है। लिंक्डइन में लगभग 20,000 कर्मचारी हैं। लिंक्डइन उन कंपनियों की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने कर्मचारियों की कटौती की है, भले ही कंपनी का राजस्व पिछले एक साल में बढ़ा हो।
लिंक्डइन के सीईओ रयान रोसलैंस्की ने इस बारे में अपने कर्मचारियों को एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, “यह फैसला कंपनी के कामकाज में सुधार के लिए लिया गया है। इससे कंपनी को त्वरित निर्णय लेने में मदद मिलेगी।” कंपनी की बिक्री, संचालन और समर्थन टीमों का आकार घटा दिया गया है।
फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने 21,000 नौकरियों में कटौती की है, जबकि गूगल ने 12,000 नौकरियों में कटौती की है। साथ ही Amazon, Meesho, Sharechat, Microsoft जैसी कई कंपनियों ने अपने हजारों कर्मचारियों की छंटनी की है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD