[gtranslate]
Country

मुख्यमंत्री आवास को लेकर आप और भाजपा की तनातनी

अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के बाद से ही मुख्यमंत्री आवास को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच तनातनी छिड़ी हुई है। आप सांसद संजय सिंह का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के बाद भी अभी तक आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री आतिशी को सीएम आवास अलॉट नहीं किया गया है। संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा 27 साल से दिल्ली में सरकार नहीं बना पाई है। लेकिन अब भाजपा मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाहती है। आप सांसद ने कहा कि 6 फ्लैग स्टाफ मुख्यमंत्री आतिशी को अलॉट नहीं किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल के द्वारा खाली किए घर को सील करने की मांग की। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी ने दो घरों पर कब्जा किया है। भाजपा के अनुसार आतिशी ने AB-17 और 6 फ्लैग स्टाफ समेत दो बंगले पर कब्जा किया है। भाजपा नेता का कहना है कि पुर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने खाली किए गए आवास की चाबी न तो पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सौंपी है और न ही इसे मुख्यमंत्री दफ्तर के अधिकारियों को दिया है।

भाजपा का कहना है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना बंगला अभी तक पूरी तरह खाली नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा के मुताबिक केजरीवाल ने सिर्फ एक वीडियो जारी कर नाटक रचा है, जबकि बंगले की चाबियां पीडब्ल्यूडी के अधिकारी विजय कुमार को दी जानी चाहिए थीं, लेकिन सीएम ऑफिस के स्पेशल सेक्रेटरी प्रवेश रंजन झा को दे दी गईं और फिर कुछ घंटे बाद चाबियां वापस ले ली गईं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री का नया एड्रेस मंडी हाउस के पास 5, फिरोजशाह रोड है, जो पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित किया गया था।

 

यह भी पढ़ें : सर्वोच्च न्यायालय ने ईशा फाउंडेशन को दी राहत

You may also like

MERA DDDD DDD DD