हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का आज संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। सांसद की मौत के बाद आज होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी गई है।
शर्मा की मौत के मामले में खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। यह घटना दिल्ली स्थित निवास की है। सूत्रों के अनुसार सांसद ने फंदे पर लटकर जान दी है और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के मुताबिक गेट अंदर से बंद था। स्टाफ ने फोन कर जानकारी दी है। पुलिस के आने पर गेट तोड़ा गया और अंदर पुलिस दाखिल हुई है।
भाजपा ने सांसद की मौत की सूचना के बाद अब संसदीय समिति की बैठक को रद्द कर दी है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची गई है और घटना की जांच की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश की मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा मौजूदा समय में दिल्ली में गोमती अपार्टमेंट में रह रहे थे। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में हॉट सीट मंडी से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद दूसरी बार संसद पहुंच थे।