[gtranslate]
Country

सुमेघा और जोहर हत्याकांड

 

जम्मू-कश्मीर से श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जौहर महमूद नामक एक शख्स ने अपनी महिला मित्र डॉक्टर सुमेधा की हत्या मवेशियों का मांस काटने वाले चाकू से कर दी। जौहर ने सुमेधा के पेट पर लगातार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जौहर ने खुद भी उसी चाकू से अपने पेट पर वार कर लिए। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानीपुर एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि जौहर महमूद की हालत बयान देने योग्य नहीं है। उसके बयान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उसने सुमेधा की हत्या क्यों की। 26 साल की डॉक्टर सुमेधा जम्मू के तालाब तिल्लो गोल पुली की रहने वाली थी।

 

पुलिस के द्वारा आरोपी की पहचान डोडा जिले के भद्रवाह निवासी जौहर गनई के रूप में की गई है। आरोपी का परिवार वर्तमान में पंपोश कॉलोनी में रहता है। सुमेधा ने जम्मू के एक डेंटल कॉलेज से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) किया था। वह दिल्ली से मास्टर इन डेंटल स्टडीज (एमडीएस) कर रही थीं। होली की छुट्टियों पर सुमेधा घर आई थीं। 7 मार्च को दिल्ली के जानीपुर में जौहर के घर गई थीं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई और उसी दौरान जौहर ने चाकू से सुमेधा की हत्या कर दी। इसके बाद उसी चाकू से आत्महत्या की कोशिश की।

पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। साथ ही आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। यह सामने आया है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले फेसबुक पर लिखा था कि कुछ निजी कारणों से जीवन लीला समाप्त करने जा रहा है।

एसआईटी का गठन

इस पर पुलिस जानीपुर स्थित जौहर के घर गई पर घर का गेट बाहर से बंद था। किसी तरह पुलिस अंदर घुसी तो यहां महिला का शव खून से लथपथ देखा जबकि आरोपी के पेट में गंभीर चोटें थीं। पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।इस मामले में बजरंग दल का आरोप है कि हिंदू डॉक्टर की हत्या लव जिहाद का मामला है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया।

You may also like

MERA DDDD DDD DD