नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी में जान फूंकने के लिए एक्शन मे दिखाई दे रही हैं। इस बीच उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। वे पार्टी के मुख्य मंत्रियों के काम का जायजा भी ले रही हैं। राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में हुई हार के बाद नेतृत्व परिवर्तन पर विचार मंथन हुआ तो पार्टी ने सोनिया गांधी से फिर कमान संभालने की गुजारिश की। अध्यक्ष पद संभालने के बाद वे सक्रिय हुई हैं।
सोनिया गांधी द्वारा इस बीच 12 एवं 13 सितम्बर को आयोजित बैठकों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आदि शामिल हुए। इस बैठक में इस बात पर विचार किया गया। कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारें कैसे बेहतर काम करें, तकि पार्टी को मजबूती मिले। सोनिया गांधी के बड़े नेताओं से भी विचार-मंथन कर रही हैं। राज्यों में नेताओं के आपसी मतभेदों को दूर करने की दिशा में भी वे गंभीर हैं। अब यह देखना हैं कि सोनिया कैसे कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी।