[gtranslate]
Country

जुमे की नमाज़ के बाद जामा मस्जिद में नारेबाजी, लाल किले सहित पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने आज 20 दिसंबर को जामा मस्जिद से जंतर-मंतर तक मार्च का किया एलान किया था। लेकिन पुलिस ने मार्च को अनुमति नहीं दी। इस बीच पुलिस द्वारा चंद्रशेखर को गिरफ्तार करने की भी खबरें आई थीं। लेकिन थोड़ी देर में चंद्रशेखर ने खुद ट्वीट कर कहा कि उसे हिरासत में लिए जाने की खबरें गलत हैं ।

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने नागरिकता कानून पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के प्रदर्शन का किया समर्थन किया था। आज ट्वीट कर चंद्रशेखर के प्रोटेस्ट का दिग्विजय ने समर्थन किया था। दिल्ली पुलिस ने चंद्रशेखर को मार्च की इजाजत नहीं दी है। लाल किला के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही उत्तरी पूर्वी दिल्ली में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीआरपीएफ और आरएएफ की 10 टुकड़ियां भी तैनात कर दी गई हैं।

दिल्ली में गुरुवार को उपजी स्थिति से सबक लेते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। लाल किले और उत्तर पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीआरपीएफ और आरएएफ की 10 टुकड़ियां भी तैनात कर दी गई हैं। पुलिस ने जामा मस्जिद इलाके में फ्लैगमार्च भी किया है। साथ ही उपद्रवियों पर ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।

नागरिकता कानून पर दिल्ली समेत कई शहरों में आज भी प्रदर्शन हो रहे है। फिलहाल दिल्ली की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में लोग जुटे हुए हैं और लगातार एनआरसी और सीएए के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस भीड़ में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर भी भीड़ में शामिल दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस ने जामा मस्जिद पर प्रदर्शन को इजाजत नहीं दी है। जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने  जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए जाने वाले हर शख्स की आईडी चेक की थी।

इससे पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीआरपीएफ और पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने नंद नगरी इलाके में फ्लैगमार्च भी किया। इसके साथ ही दंगाइयों पर ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही लाल किला के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD