[gtranslate]
Country

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार का विस्तार आज, 5 मंत्री लेंगे शपथ

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार का विस्तार आज, 5 मंत्री लेंगे शपथ

29 दिनों तक बिना मंत्रिमंडल के सरकार चलाने वाले शिवराज सिंह चौहान देश में रिकॉर्ड बना चुके हैं। अब तक वह पहले मुख्यमंत्री है जिन्होंने 29 दिन तक बिना मंत्रियों के देश में सरकार चलाई। और वह भी ऐसे समय में जब कोरोना जैसी महामारी से जनता पीड़ित है।

पिछले दिनों मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मामले पर उनके घेराबंदी करते हुए कहा था कि जिस प्रदेश मे कोरोना का संक्रमण दिनों दिन बढ़ रहा हो और वहां स्वास्थ्य मंत्री तक ना हो तो प्रदेश की हालत राम भरोसे हैं।

इसके बाद भाजपा ने आज मंत्रिमंडल में विस्तार करने का मन बना लिया है। संभवत आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्यपाल लालजी टंडन के सामने पांच मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार का विस्तार आज, 5 मंत्री लेंगे शपथ

जिन पांच मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी उनमें भाजपा के नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, मीना कुमारी, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत मुख्य रूप से शामिल होंगे। अभी फिलहाल प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट विस्तार में स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय के मद्देनजर ऐसा करने जा रहे हैं।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पांच सदस्यीय मंत्रिमंडल के विस्तार में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों का खास ख्याल रखा गया है। 5 में से अकेले दो मंत्री सिंधिया के होंगे। जिसमें तुलसी सिलावट और राजपूत शिवराज शामिल होंगे।

हालांकि, लॉकडाउन खुलने के बाद मध्यप्रदेश मे कैबिनेट का फिर से विस्तार किया जाएगा। तब शायद मध्य प्रदेश का कैबिनेट कंप्लीट हो जाएगा। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कुल 205 विधायक हैं। जिनमें 35 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD