[gtranslate]
Country

शिल्पा शेटी के पति राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार

शिल्पा शेटी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर अश्लील फिल्म बना कर ऐप के जरिए लोड करने का आरोप है।

 

मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा को आज क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया था। पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। अश्लील फिल्म बनाने को लेकर उन पर इसी वर्ष फरवरी में मामला दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच के अनुसार उनकी एक कंपनी जिसका नाम केंद्रिन है? जिसका रजिस्टेªशन यूके में किया गया था, यह कंपनी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील फिल्में पब्लिश करती है। इस कंपनी का रजिस्टेªशन यूके में इसलिए किया गया है। जिससे ये भारतीय कानून से बच सके। इस कंपनी में राज कुंद्रा के परिवार के लोग डायरेक्टर्स है। ये कंपनी सर्वर पर मुंबई या भारत के अन्य जगह पर शुरू की गई ताकि फिल्मों को अपलोड कर सके। वी ट्रांसफर के जरिए सर्वर पर कई फिल्में अपलोड की गई हैं।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज कुंद्रा ने कंपनी पर 10 करोड़ के आस-पास लगा रखे हैं। इस बात का खुलासा इसी वर्ष फरवरी में हो चुका था। लेकिन क्राइम ब्रांच के पास सबूत न होने के कारण वे इनको गिरफ्तार नहीं कर सके। क्राइम ब्रांच अपनी जांच चुपके से करती रही। इस मामले में जांच तब आगे बढ़ी जब उमेश कामत नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उमेश कामत ने ही क्राइम ब्रांच के सामने राज कुंद्रा का सारा कच्चा चिठा खोला है। जांच में यह भी पाया गया है कि उनका यह अश्लील वीडियो का कारोबार लॉकडाउन में खूब फला-फूला है। राज कुंद्रा को लेकर अभी और भी खुलाशे हो रहे हैं। क्राइम ब्रांच के अनुसार राज कुंद्रा ने एक वाट्स ग्रुप बना रखा था। उस गु्रप का नाम एकाउंट है। इस गु्रप में कुल पांच लोग शामिल थे। ये पांचों अश्लील वीडियो बनाने के इस बिजनेस में शामिल हैं।

इस वाट्स एपगु्रप में एक चैट सामने आई है। जिसमें राज कुंद्रा सेल्स, मॉडर्ल्स, बिनजेस की मार्केंटिंग आदि जुड़े मामले से बात कर रहे थे। इस चैट में यह भी सामने आया कि कैसे अश्लील वीडियो से रेवन्यू बढ़ाना है।

अश्लील
कोर्ट से भी नहीं मिली जमानत

 

क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को लेकर जिला कोर्ट पहुंची जहां उनको 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। राज कुंद्रा के मोबाइल फोन को फोरेसिंक जांच के लिए भेजा जायेगा जिससे उसकी अश्लील फिल्मों के बीच की बातचीत होती थी।

 

राज कुंद्रा का जन्म 9 सितंबर 1975 को लंदन में हुआ था। इनके पिता लंदन में बस कंडक्टर रहे थे। बाद में उन्होंने एक छोटा सा बिजनेस शुरू किया था। राज कुंद्रा की पहली शादी 2003 में कविता कुंद्रा से हुई थी। लेकिन दोनों में अंडारस्टेडिंग नहीं बन पाई। आरोप प्रत्यारोप एक दूसरे पर लगते रहे। वर्ष 2006 में इनका डिवोर्स हो गया। वर्ष 2009 में राज कुंद्रा की शादी फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेटी से हो गयी। वे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। रिपोर्ट के अनुसार राज कुंद्रा बिजनेस में दुनिया भर की 10 बड़ी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दुबई में हीरों के व्यापार से की थी। वे आज वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के मालिक हैं।

                                         यह भी पढ़ें:   कांग्रेस को एक और बड़ा झटका , मणिपुर में अध्यक्ष समेत आठ विधायक पार्टी छोड़ेंगे

You may also like

MERA DDDD DDD DD