[gtranslate]
Country

शाह की लालू को सलाह,नीतीश पर हमला

बिहार में हुए सियासी तख्तापलट के बाद भाजपा अपनी जमीन तैयार करने में लगी हुई है।इसी सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के आज पूर्णिया में चुनावी रैली कर रहे है। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि,भाजपा को धोखा देकर स्वार्थ के लिए लालू की गोद में नीतीश बैठ गए। ‘मेरे दौरे से लालू यादव और नीतीश कुमार के पेट में दर्द हो रहा है। लेकिन अमित शाह ने लालू यादव को आगाह करते हुए कहा कि,’लालू जी आप ध्यान रखिएगा, ‘नीतीश बाबू कल आपको छोड़कर कांग्रेस की गोदी में बैठ जाएंगे।’

 

इतना ही नहीं अमित शाह ने यह तक कह दिया कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबको धोखा दिया है। सबसे पहले तो उन्होंने प्रतिष्ठित समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस के साथ धोखा दिया था। जॉर्ज फर्नांडिस का स्वास्थ्य खराब होते ही उन्हें हटाकर समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। उसके बाद लालू जी के साथ कपट किया। अमित शाह ने लालू यादव को नसीहत भी दी है। केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार से कहा कि वो चारा घोटाला के बारे में काफी बोलते थे, अब क्या कहेंगे। चारा घोटाला करने वाले तो आपके मंत्री बन गए हैं। इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि,नीतीश कुमार एंटी कांग्रेस राजनीति की पीठ में छुरा घोंपकर आरजेडी और कांग्रेस की गोद में बैठ गए। इतना ही नहीं भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि,वो कह रहे हैं कि मैं यहां झगड़ा कराने आया हूं। मैं यहां किसी से झगड़ा कराने नहीं आया हूं। इसके लिए लालू यादव खुद काफी हैं। लेकिन मोदी जी के राज में किसी को डरने की जरूरत नहीं है। इस दौरान अमित शाह ने बताया कि,कैसे नीतीश कुमार अपने राजनीतिक फायदे के लिए तुरंत पाला बदल लेते हैं।

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि जब से नीतीश ने आरजेडी के साथ सरकार बनाई है तब से बिहार में कानून और व्यवस्था की स्थिति बड़ा चुकी है। क्या आपको जंगलराज चाहिए? क्या वापस हिंसा राज चाहिये? क्या वापस अपहरण राज चाहिये? उन्होंने कहा कि अब बिहार में डर का माहौल बन गया है। वर्ष 2024 में लालू और नीतीश का सूपड़ा साफ होगा। बिहार की जनता ने अब तक आपको बेनिफिट दिया, लेकिन अब जनता आपको जान गई है। अब बिहार में सिर्फ भाजपा का कमल खिलेगा। लालू-नीतीश की जोड़ी अब एक्सपोज हो चुकी है। वो बिहार को आगे नहीं ले जा सकते हैं। अब बिहार में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ही आगे ले जा सकती है। शाह ने यह भी कहा कि बिहार में जंगलराज का खतरा है। बस 2024 में बिहार अपना फैसला सुना दे तो वर्ष 2025 में भाजपा की सरकार बन जाएगी। भाजपा सरकार ने बीते 3 वर्ष में ही बिहार के जंगलों से उग्र वामपंथ खत्म करा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों को सशक्त कर रही है।

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD