[gtranslate]
Country

शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल से गिरफ्तार किए गए 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल से गिरफ्तार किए गए 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

नागरिकता संसोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर 100 दिन से चल रहे लेकर शाहीन बाग प्रोटेस्ट को मंगलवार की सुबह खत्म करा दिया। पुलिस कल सुबह प्रदर्शन स्थल पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया। अब पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की खबर है।

खबरोंं के मुताबिक, कल शाम को ही प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, 10 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मंगलवार की सुबह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपील की थी कि कोरोना संकट और लॉकडाउन को देखते हुए अपने प्रदर्शन खत्म कर दें। लेकिन कुछ लोगों के तरफ से इसका विरोध किया गया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

पूरे दुनिया कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही है। अभी करीब भारत में 600 लोग संक्रमण शिकार हुए हैं और ये संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब तक 10 लोगों के मौत की पुष्टी हुई। इसी हालात को देखते हुए कल पुलिस प्रदर्शन स्थल को खाली कराया। इस दौरान 4 पुरूष और 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गाया।

जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 186/353/341/188/269/34 और महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि वे लोग खुद पीछे हट गए थे। पर पुलिस ने धरना स्थल पर लगे भारत के नक्शे और इंडिया गेट ढांचे को क्यों हटाया।

फिलहाल प्रदर्शन स्थल पर पुलिस की 10 कंपनियां लगाई गई हैं। पुलिस कल चार ट्रक में सामान भरकर ले गई थी। इससे पहले पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए आसपास की गलियों को ब्लॉक कर दिया था। गौरतलब है कि कल रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट पर देश को संबोधित किया था और लोगों को अपने-अपने घरों में ही रहने की अपील की थी। इसके अलावा उन्होंने 21 दिनों तक पूरे देश लॉकडाउन करने का एलान किया था।

You may also like

MERA DDDD DDD DD