जम्मू-कश्मीर के नगरोटा टोल प्लाजा पर सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के चार आंतकियों को ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों का नगरोटा में सर्च अभियान जारी है। आंतकवादी ट्रंक में सवार होकर जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। नगरोटा टोल प्लाजा पर सुरक्षाबलों ने आंतकियों को घेर लिया। अपने को घिरा देख कर आंतकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने चार आंतकवादियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच तकरीबन ढाई घंटे तक फायरिंग हुई।
#WATCH Jammu and Kashmir: An encounter is underway near Ban toll plaza in Nagrota, Jammu. Security tightened, Jammu-Srinagar National Highway closed. More details awaited.
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/PYI1KI0ykH
— ANI (@ANI) November 19, 2020
चारों आंतकी पाकिस्तान के थे, आंतकवादी जम्मू से श्रीनगर गोला-बारुद लेकर जा रहे थे। सेना ने उन्हें नगरोटा टोल प्लाजा पर रोका और सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन सरेंडर करने की बजाय आंतकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। सेना ने जवाबी कार्रवाई में ट्रक को ही उड़ा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 4.50 बजे एनकांउटर शुरु हुआ था। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि ”जैश के चारों आतंकियों ने बुधवार रात सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की थी। वे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक ट्रक में जा रहे थे, पुलिस ने नगरोटा के पास टोल प्लाजा पर उन्हें रोका। आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।”
आईजी विनय कुमार ने बताया कि ”जम्मू पुलिस के पास जानकारी थी कि आतंकी कश्मीर घाटी जा रहे थे। इन्हें श्रीनगर पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया। आतंकियों की जम्मू-कश्मीर में होने वाले निकाय चुनावों में बाधा डालने की साजिश थी।” इससे पहले दिल्ली में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आंतकियों को सराय काले खां से गिरफ्तार किया था। दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आंतकी जम्मू-कश्मीर के बारामूला और कुपवाडा के रहने वाले थे।