[gtranslate]
Country

भविष्य में इस्तेमाल किये जा सकेंगे स्क्रीनलेस फ़ोन

 

आज आधुनिक दुनिया की ओर बढ़ते क़दमों के चलते वैज्ञानिकों ने ऐसी वस्तुओं का आविष्कार कर लिया है जिनकी आम व्यक्ति केवल कल्पना कर सकता है। आधुनिकरण के चलते रोबोट्स बनाये जा रहे हैं जो मनुष्य की न केवल बराबरी कर रहे हैं बल्कि मनुष्य की सोच से अधिक कार्य करने की क्षमता रखते हैं। आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के इसी तरह के कारनामों में एक और कारनामा जुड़ गया है। इस कारनामे को एप्पल कंपनी के एक्स एम्प्लॉय ‘इमरान चौधरी’ ने बनाया है। इन्होने एक ऐसे स्मार्ट फ़ोन का आविष्कार किया है जिसके द्वारा सभी कार्य बिना फ़ोन स्क्रीन के किये जा सकेंगे। उनके द्वारा दावा किया गया है कि आने वाले समय में मनुष्य ऐसे डिवाइस से काम करेंगे जिनमें स्क्रीन की आवश्यकता नहीं होगी।

 

ट्रिंग-ट्रिंग बजता टेलीफोन हो या एंटीना वाला फोन, समय के साथ टेक्नोलॉजी में बदलाव आते रहे हैं। सबसे पहले लैंडलाइन फोन अस्तित्व में आये जिन्होंने मनुष्य की काफी परेशानियों का हल कर दिया था। उसके बाद आये सेल फ़ोन्स जिन्होंने मनुष्य को पीसीओ बूथ के बहार लम्बी-लम्बी लाइनों से बचने में काफी मदद की। सेल फ़ोन के बाद आये स्मार्ट फ़ोन्स जिनके ज़रिये मनुष्य दुनिया के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति से न केवल बात कर सकता था बल्कि उसे देख भी सकता था। लेकिन इन अद्भुत आविष्कारों के बाद अब हमें फ़ोन के ज़रिये काम करने के लिए फ़ोन की आवश्यकता नहीं होगी। लोग बिना फ़ोन या डिवाइस को अपने साथ कैर्री किये भी उनका आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे।

पॉपुलर टॉक शो टेड टॉक (TED Talk) में स्क्रीनलेस टेक्नोलॉजी से पर्दा उठाते हुए एपल के पूर्व कर्मचारी और ‘ह्यूमेन’ कंपनी के फाउंडर इमरान चौधरी ने टेड टॉक में एक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस डिवाइस को शोकेस किया है। ये स्क्रीनलेस डिवाइस है यानी डिस्प्ले की कोई जरूरत नहीं है। इस डिवाइस को उन्होंने जैकेट की पॉकेट पर लगाया जिसकी स्क्रीन पर चलने लगा और वह अपने फ़ोन के सारे कामों को अपनी वौइस् से एक्टिवटे कर रहे थे जो बेहद रोमांचक और अविश्वसनीय लग रहा था। हालांकि, कुछ अपडेट्स का आना अभी बाकी ताकि इस टेक्नोलॉजी की ज्यादा डिटेल्स का पता चल सके।

8000 करोड़ का फंड मिला
इमरान चौधरी की कंपनी ह्यूमेन कंपनी को इस टेक्नोलॉजी पर काम करने के लिए भारी-भरकम फंड मिला है। कंपनी ने 100 मिलियन डॉलर (करीब 8,000 करोड़ रुपये) का फंड हासिल किया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि स्क्रीनलेस डिवाइस कब आएगा और कीमत और फीचर्स क्या होंगे। स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच जैसे डिस्प्ले वाले गैजेट्स को भी स्क्रीन के चलाया जा सकेगा। भविष्य में इन सभी गॅडजेट्स के बिना टेक्नोलॉजी के सारे काम आसानी से किये जाने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD